फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dog kills another child

किलर डॉग ः एक और मासूम को नोचकर मार डाला

Wed, 07 Dec 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
dog kills another child
DOG BYTE CASE
भीकनपुर कुलबाड़ा में खूंखार कुत्तों के झुंड ने खेल रहे पांच साल के मासूम पर हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक की बहन समेत तीन बच्चों नेे भागकर जान बचाई। इससे ग्रामीणों में दहशत है। अब तक कुत्तों के हमले में आठ बच्चों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद-अलीगढ़ एनएच-93 से सटे ग्राम भीकनपुर कुलबाडा निवासी भट्ठा मजदूर इब्ले हसन का पांच वर्षीय बेटा अबुसेमा अपनी बड़ी बहन अरसुमा, अबुतलाह और अलिफसा के साथ मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के पास खुले मैदान में खेल रहा था। इस दौरान आठ-दस खूंखार कुत्तों नेे हमला बोल दिया।
विज्ञापन


तीन बच्चे तो गांव की आबादी की ओर से भाग निकले लेकिन अबुसेमा को कुत्तों ने घेर कर गिरा दिया और नोचना शुरू कर दिया। अबुसेमा के गर्दन, पीठ, जांघ और पैरों से मांस को कुत्तों ने नोच लिया। जब ग्रामीण लाठियां लेकर पहुंचे तो कुत्तों का झुंड तेजी से दौड़ कर जंगल की ओर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुत्तों का शिकार बना अबुसेेमा नेे कुछ देर में दम तोड़ दिया। हालांकि बच्चे को इलाज के लिए कुंदरकी पीएचसी भी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खूंखार कुत्तों के मासूम बालक की जान लेेने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा होे गई।


सूचना पाकर एसडीएम अब्दुल वासित और थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह तत्काल ग्राम भीकनुपर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बालक के शव केे पंचनामा की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed