{"_id":"69f7b86635bb5e674b052fe6","slug":"dog-bites-seven-people-including-three-children-in-banglagaon-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-892937-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बंगलागांव में कुत्ते ने तीन बच्चों सहित सात को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बंगलागांव में कुत्ते ने तीन बच्चों सहित सात को काटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। गर्मी में कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। रविवार को बंगलागांव में एक कुत्ते ने तीन बच्चों सहित सात लोगों को काट लिया। चक्कर की मिलक और जिगर कॉलोनी में भी दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला किया है। लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बंगलागांव के तारों वाली गली निवासी राजेश कश्यप ने बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा निखिल उर्फ निक्कू रविवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय कुत्ता दौड़ते हुए आया और उसके पैर पर काट लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन बचाने के लिए दौड़े तब कुत्ता भागा।
वहीं किराये का कमरा लेकर रहने वाले संतोष देवी के दस वर्षीय बेटे मयंक पर हमला कर दिया। मयंक की मां का कहना था कि उनका बेटा अपनी मामी के घर से लौट रहा था। उसके भी पैर पर काटा है। इसके बाद कुत्ते ने घर के बाहर बैठकर चाय पी रही किशोरी इच्छा (15) पुत्री सुरेश की पीठ पर काट लिया।
इस दौरान बचाव के लिए गली में रहने वाले सोनू दौड़े तो कुत्ते ने उनके हाथ पर कई जगह काटा। वहीं अट्ठारह विशाल नदी के पास से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उसके पैर में काट दिया। एक घंटे के अंदर कुत्ते ने गलियों में दौड़ते हुए सात लोगों को निशाना बनाया।