{"_id":"6ac95c382f0550ba990dc175","slug":"doctors-will-raise-awareness-among-students-about-mental-changes-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1012920-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विद्यार्थियों को मानसिक बदलावों के प्रति जागरूक करेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विद्यार्थियों को मानसिक बदलावों के प्रति जागरूक करेंगे डॉक्टर
विज्ञापन
मुरादाबाद। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मुरादाबाद 15 दिन का जागरूकता अभियान चलाएगा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 अक्तूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों से संवाद करेंगे। उन्हें उम्र के साथ होने वाले मानसिक बदलावों को समझने और उनसे जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। मोबाइल और सोशल मीडिया के संयमित इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
आईएमए के इस जनजागरूकता कार्यक्रम में मुरादाबाद न्यूरोसाइंसेज एसोसिएशन और माइंड बॉडी फाउंडेशन भी सहयोग कर रहे हैं। अभियान के पहले दिन तीन स्कूलों में कार्यक्रम होंगे। सचिव डॉ. दिशांतर गोयल सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में बच्चों से संवाद करेंगे। डॉ. कार्तिकेय गुप्ता एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी और डॉ. निमिष गुप्ता पीएमएस स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान देंगे। इसके बाद अगले 15 दिनों तक शहर के अन्य स्कूलों में भी डॉक्टर बच्चों को जागरूक करेंगे। अभियान का उद्देश्य बच्चों को मानसिक बदलावों को समझने, अपनी समस्याओं को साझा करने और जरूरत पड़ने पर उचित मदद लेने के लिए प्रेरित करना है। डॉक्टर बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं के प्रति भी जागरूक करेंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा आयोजित करने की योजना है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनंत राणा और सचिव डॉ. दिशांतर गोयल ने अभियान की जानकारी दी। इसमें मनोचिकित्सक डॉ. नीरज गुप्ता ने मार्गदर्शन दिया। डॉ. हिमांशु गुप्ता और डॉ. कार्तिकेय गुप्ता ने भी योगदान दिया। आईएमए कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग दुबे और आईएमए-एएमएस की सचिव डॉ. क्षिति राणा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया सचिव डॉ. स्मिता अग्रवाल ने किया।