{"_id":"5d965e8c8ebc3e012e1f4771","slug":"doctor-s-mother-s-bag-theft-city-news-mbd3245180158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता एक्सप्रेस में डाक्टर की मां का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता एक्सप्रेस में डाक्टर की मां का बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार देर रात डाक्टर की मां का बैग चोरी कर लिया गया। बैग में ज्वैलरी और दस हजार रुपये के अलावा अन्य सामान था। घटना के समय डाक्टर की माता-पिता और बहन स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। महिला ने बैग गायब पाया तो बेटे को फोन पर घटना की जानकारी दी। जीआरपी ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कानपुर निवासी डा. आशीष कुमार सिंह लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां भगवान देई, पिता बलराम सिंह और बहन नितिशा सिंह बुधवार रात जनता एक्सप्रेस ट्रेन से हरिद्वार जा रहे थे। डाक्टर बेटे से मिलने के बाद लखनऊ से ही ट्रेन में सवार हुए थे। उन्हें हरिद्वार में शादी समारोह में शामिल होना था। डाक्टर का परिवार एस-7 कोच में सफर कर रहा था। बुधवार देर रात ट्रेन मुरादाबाद रेलवे पर पहुंची। यहां ठहराव के बाद ट्रेन हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। इसके बाद भगवानदेई सीट पर ही बराबर में बैग रख कर सो गईं। इसी बीच किसी ने बैग चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब डाक्टर की मां जागी तो उनका बैग गायब था। इसके बाद उनके होश उड़ गए। भगवान देई ने साथ सफर कर रहे पति और बेटी को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद बेटे को फोन कर बताया कि बैग चोरी हो गया है। बैग में सोने की ज्वैलरी और दस हजार रुपये व अन्य सामान था। इसके बाद जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई। काफी खोजबीन की गई। डाक्टर ने ट्वीट कर डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश से शिकायत की। इसके बाद हरिद्वार जीआरपी में केस दर्ज कर लिया गया है।