{"_id":"69addbef7c04d478d0024c9e","slug":"doctor-pressures-elderly-woman-to-be-referred-to-district-hospital-without-conducting-tests-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-849996-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिला अस्पताल में बगैर टेस्ट किए डॉक्टर ने वृद्धा को रेफर के लिए बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिला अस्पताल में बगैर टेस्ट किए डॉक्टर ने वृद्धा को रेफर के लिए बनाया दबाव
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला का टेस्ट कराए बगैर डॉक्टर ने उसे ब्रेन हेमरेज का रोगी बताते हुए रेफर करने का प्रयास किया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि उसे पीलिया सहित अन्य रोग है। इस मामले में परिजनों ने डॉक्टर के व्यवहार को लेकर शिकायत सीएमएस से मिलकर की है। साथ ही कार्रवाई के लिए आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से डीएम को पत्र भेजा है।
काशीराम नगर कॉलोनी निवासी कुमकुम पत्नी संजय सिंह ने बताया कि उनकी मां राजदुलारी (72) की हालत पांच मार्च को खराब हो गई। परेशान परिजन बुजुर्ग महिला का इलाज कराने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंच गए। इस बीच इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर बगैर टेस्ट कराए कहने लगे कि महिला को ब्रेन हेमरेज हो गया है। आरोप लगाया कि डॉक्टर बुजुर्ग महिला को मेरठ रेफर करने के लिए दबाव बनाया। परिजनों का कहना कि वे डॉक्टर की बात नहीं माने। इस बीच कर्मचारियों ने ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिया। रिपोर्ट से पता चला कि महिला को पीलिया सहित अन्य रोग हैं। इलाज नहीं होने के कारण बुजुर्ग बेहोश हो गई। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ सीटी स्कैन करने के लिए आनाकानी करने लगे। कुछ देर बाद स्टाफ भी मरीज को रेफर करने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान समाजसेवी संगठन के लोगों ने डॉक्टर से बातचीत की। आरोप है कि डॉक्टर ने दुर्व्यवहार किया। परेशान होकर कुमकुम ने अपने पति और भाई के साथ महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता गौतम से मुलाकात की और डॉक्टर की शिकायत की। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सीएमएस ने मरीज का इलाज कराने का भरोसा दिया। परिजन इस मामले में डीएम से मुलाकात करने के लिए गए। डीएम से मुलाकात नहीं होने पर परिजनों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है।