फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Doctor gave triple talaq to his wife in affair of girlfriend

साहब! दूसरी ने घर बर्बाद कर दिया: प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को दिया तीन तलाक, पति पर मामला दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 01:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 01:26 PM IST
सार

मझोला थाना इलाके में एक प्रेमिका के चक्कर में डॉक्टर पति ने पत्नी को तीन तलाक दिया है। अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Doctor gave triple talaq to his wife in affair of girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति डॉक्टर है। प्रेमिका के चक्कर में आकर उसने मुझे तीन तलाक दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने मझोला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी बिलारी क्षेत्र निवासी डॉक्टर के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। अब कुछ समय से पति के एक अन्य युवती से प्रेम संबंध हो गए। महिला को इसकी भनक लगी तो उसने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे दहेज की मांग की जाने लगी। महिला का कहना है कि पति ने उस लड़की से ही शादी करने की बात कही है। सात जुलाई को पति ने महिला के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed