फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Doctor cheated for 99 thousand rupees on the pretext of getting medical done

Moradabad News: मेडिकल कराने का झांसा देकर डॉक्टर से ठग लिए 99 हजार रुपये

Sun, 01 Dec 2024 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheated for 99 thousand rupees on the pretext of getting medical done
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी डॉ. आरसी अग्रवाल से साइबर अपराधी ने 99 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को आर्मी कैप्टन बताकर बातचीत की और कहा कि उन्हें 25-30 जवानों का मेडिकल कराना है। इसी दौरान आरोपी ने ओटीपी पूछ लिया और खाते से रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
डाॅ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि 27 नवंबर को उनके मोबाइल से एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह आर्मी कैप्टन अमन कुमार बोल रहा है। हमें अपनी आर्मी के 25 से 30 जवानों का मेडिकल चेकअप करना है। तब डॉक्टर ने मेडिकल चेकअप की फीस बता दी और अगले दिन 28 नवंबर को मेडिकल चेकअप करने के लिए कह दिया। इस दौरान आरोपी ने फीस ऑनलाइन भेजने के लिए कहने लगा। उसने डॉक्टर को दूसरे नंबर से कॉल करने के लिए कहा। आरोपी ने विश्वास में लेकर डॉक्टर के पेटीएम का ओटीपी नंबर पूछ लिया। इसी दौरान ठग ने 99 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर आए मैसेज से डॉक्टर को साइबर ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने आरोपी ठग को कॉल कर रकम वापस करने के लिए तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

साइबर अपराधी ने अधिवक्ता के बेटे के खाते से उड़ाए 96 हजार रुपये

मुरादाबाद।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला अधिवक्ता के बेटे के खाते 96 हजार रुपये साइबर अपराधी ने उड़ा लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस क्षेत्र के मऊ निवासी अधिवक्ता सतवीरी देवी ने बताया कि 24 जनवरी 2024 को उनके बेटे के खाते से पांच बार में यूपीआई के जरिए साइबर अपराधी से 96 हजार 504 रुपये की रकम निकाल ली। महिला अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से कई बार की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। तब अधविक्ता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज कराने की मांग की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed