फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Doctor attacked on Kanth Road, car vandalized

Moradabad News: कांठ रोड पर डॉक्टर पर हमला, कार में की तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Doctor attacked on Kanth Road, car vandalized
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के शेरुआ चौराहे पर बुधवार शाम कुछ लोगों ने डॉक्टर की कार घेर ली और उन्हें कार से खींचकर सड़क पर गिराकर बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कांठ के महमदपुरा निवासी डॉ. निष्कर्ष ने कांठ नगर में ही क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह कार से मुरादाबाद आए थे। यहां काम निपटाने के बाद वह वापस कांठ रोड रहे थे। डॉक्टर की कार शेरुआ चौराहे पर पहुंची। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आ गया। उसने कार के अगले शीशे पर किसी भारी से चीज हमला किया। शीशा टूट गया। डॉक्टर ने कार रोक कर बाइक सवार से पूछताछ की तो उसने अभद्रता शुरू कर दी और फोन कर अपने पांच छह साथी बुला लिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। उन्हें कार से खींचकर सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। जिसमें वह घायल हो गए। मौके पर लोगों के आने पर हमलावर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी मनीष स क्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed