फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   doctor and nurse entered into brawl at Rampur District Hospital

रामपुर : जिला अस्पताल में नर्स ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, चिकित्सक ने भी पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 27 Apr 2021 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Apr 2021 08:50 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती किसी मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरीज के परिजनों ने डाक्टर से मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा। आरोप है कि डॉक्टर ने वार्ड में तैनात नर्स से पहले लिखवाकर लाने के लिए कहा। इस पर परिजन नर्स के पास पहुंच गए। 
 

विज्ञापन
doctor and nurse entered into brawl at Rampur District Hospital
नर्स ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अस्पताल में एक डॉक्टर और नर्स के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। पहले नर्स ने डॉक्टर को थप्पड़ मारा, फिर डॉक्टर ने भी नर्स पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हाथापाई की घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि बाद में मामले को शांत करा दिया गया। न्यूज एजेंसी एएनाई के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती किसी मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरीज के परिजनों ने डाक्टर से मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा। आरोप है कि डॉक्टर ने वार्ड में तैनात नर्स से पहले लिखवाकर लाने के लिए कहा। इस पर परिजन नर्स के पास पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नर्स भड़क गई। नर्स तुरंत इमरजेंसी में पहुंची। इस पर नर्स और डॉक्टर के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते हाथापाई हो गई। 

नर्स ने डॉक्टर के थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद डॉक्टर ने भी नर्स पर हमला कर दिया। इस घटना पर अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। 

सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा कहते हैं कि मैंने उन दोनों से बात की है। वे कहते हैं कि वे तनाव में थे हम इसकी जांच करेंगे और दोनों से बात करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed