फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Do not ignore black fungus

लक्षण लगने पर न करें देरी, नहीं तो हाथ से निकल जाएगी बात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore black fungus
मुरादाबाद। ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों से नेत्र चिकित्सक भी चिंतित हैं। मुरादाबाद में उपचार की पर्याप्त सुविधाएं न होने पर चिकित्सक उन्हें समय रहते हायर सेंटर रेफर कर रहे हैं। आशंकित मरीजों को भी समय से अच्छे संस्थानों में जाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही उनका कहना है कि लक्षण का एहसास होने की मरीज तुरंत अपनी जांच कराए, इसे हल्के में न ले।
विज्ञापन

देश में अब तक सामने आए मामलों के अध्ययन के आधार पर स्टेरॉयड की अधिकता के कारण ब्लैंक फंगस बनने के मामले अधिक हैं। इसलिए चिकित्सक की सलाह के बिना स्टेरॉयड न लें। यह ब्लैक फंगस होने का बड़ा कारण बन रहा है। मुरादाबाद में ब्लैक फंगस के मामले और आशंकित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी ब्लैक फंगस के मामलों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। साथ ही मेडिकल स्टोरों पर इसके लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने और जरूरी दवाओं की काला बाजारी रोकने के लिए भी औषधि विभाग को कहा है।
विज्ञापन

अस्पतालों में भी जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर निगरानी रखी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेशन में बिना चिकित्सक की सलाह के दवाओं का सेवन करने या स्टेरॉयड का इस्तेमाल करने से मना किया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि शुरुआत के चार-पांच दिन कोरोना संक्रमित को स्टेरॉयड के सेवन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसके बाद चिकित्सक आवश्यकता पड़ने पर मरीज के शरीर में मौजूद लक्षणों के आधार पर स्टेरॉयड देते हैं। अधिक स्टेरॉयड का सेवन मधुमेह के स्तर को बढ़ाता है। सामान्य व्यक्ति के शरीर में भी स्टेरॉयड के सेवन के बाद करीब मधुमेह का स्तर 10 से 15 फीसदी बढ़ जाता है। अनियंत्रित शुगर की वजह से भी ब्लैक फंगस हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाक से शुरू होती है बीमारी
सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि ब्लैक फंगस की समस्या नाक से शुरू होती है। हम मरीज को पहले सैंपल के लिए नाक के चिकित्सक के पास भेजते हैं। इसके उपचार के लिए नाक, आंख और दिमाग के विशेषज्ञों की आवश्यकता पड़ती है। मुरादाबाद में टीएमयू को छोड़कर ऐसी कोई संस्था नहीं है जहां पर इन तीनों का परीक्षण हो सके। विशेषकर ऑपरेशन करने वाले मामलों के लिए।

नाक तक फंगस होने पर मुरादाबाद में उपचार हो सकता है, लेकिन जब यह समस्या आंख तक पहुंच जाती है तो इसका उपचार मुरादाबाद में संभव नहीं है। क्योंकि आंख में ब्लैक फंगस होने के बाद ऑपरेशन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। पिछले एक सप्ताह में हमने तीन मरीजों को दिल्ली रेफर किया है और छह मरीजों को ईएनटी चिकित्सकों के पास भेजा है। फंगल इंफेक्शन में प्रयोग होने वाला इंजेक्शन यहां उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed