फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Do not buy or sell solid gold

Moradabad News: सराफा व्यवसायी ठोस सोने की खरीद-बिक्री न करें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Do not buy or sell solid gold
मुरादाबाद। जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सराफा कारोबारियों से ठोस सोना और गोल्ड बार (सोने की छड़) की खरीद-बिक्री नहीं करने का अनुरोध किया। बताया कि इस तरह के कारोबार से आयात बढेगा। कारोबारियों को पुराने जेवर री-डिजाइन कर बेचने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में नगर विधायक रितेश गुप्ता की उपस्थिति में डीएम और एसएसपी सतपाल अंतिल ने कारोबारियों को बताया कि सोने का आयात करना वर्तमान समय में उचित नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सराफा व्यवसायियों से अपील की है। देश हित में सराफा कारोबारी या अन्य नागरिक ठोस सोने और गोल्ड बार की खरीद-बिक्री न करें।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के लागू होने पर विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम पड़ेगा। व्यवसायियों को पुराने जेवरात की खरीद बिक्री करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। व्यापारियों ने सरकार को सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, उपायुक्त प्रशासन श्री प्रकाश यादव एवं रंजीत कुमार, सर्राफा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संजय सहगल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, इरशाद अली, सजय सहगल, अरविंद अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, आजम अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed