फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Do not be careless, Corona increased the speed

मत बरतें लापरवाही, कोरोना ने रफ्तार बढ़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Do not be careless, Corona increased the speed
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घट गई है। चार महीने में कोरोना के 26 केस मिले हैं। लेकिन लापरवाही करने की रफ्तार बढ़ गई है। सोशल डिस्टेंस की उड़ रही धज्जियों के बीच लोग मास्क लगाना छोड़ सा दिया है। फेस्टिवल सीजन में बाजारों में उमड़ी भीड़ से सामाजिक दूरी टूटने लगी है। दूसरी ओर देश और विदेश के हालत बेहतर नहीं हैं। कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में ये लापरवाही कही फिर से भारी न पड़ जाए। अगर सावधानी नहीं बरती गई तो चार माह में मिले 26 केस एक महीने 2600 होते देर नहीं लगेंगे।
विज्ञापन

देश विदेश के हाल
मुरादाबाद। देश के नौ राज्यों में तेजी से केस बढ़ रहे है। पिछले दो दिनों में देश में कोविड से 1300 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में 32 और मिजोरम के 139 बच्चे संक्रमित मिले हैं। कोलकाता में कुछ जगहों लॉकडाउन और कंटेनमेंट जोन बढ़ा दिए गए हैं। मास्को 11 दिन के बंद कर दिया गया है। वहीं चीन में युद्ध जैसी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के हाल
मुरादाबाद। पिछले चार महीने से संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है। सिर्फ 26 पॉजिटिव केस मिले। लेकिन लापरवाही बढ़ गई है। पाबंदियां हटने के बाद हर जगह भीड़ जुट रही है। साप्ताहिक बाजार हो या सरकारी दफ्तर या फिर वैवाहिक कार्यक्रम। हर जगह सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही है। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करीब-करीब सा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस महीने कितने कोरोना के केस मिले
महीना---संख्या
जनवरी---196
फरवरी---60
मार्च-----313
अप्रैल----16087
मई------10363
जून------131
जुलाई----15
अगस्त----08
सितंबर----01
अक्तूबर---02
नोट: अक्तूबर माह का आंकड़ा 29 तारीख तक का है।
- कोरोना के केस कम होने का मतलब ये कतई नहीं कि वायरस खत्म हो गया है। अभी खतरा बरकरार है। विभाग स्तर पर सैंपल बढ़ाए जा रहे हैं। इन दिनों फोकस सैंपल किया जा रहा है। रोजाना दो हजार से अधिक सैंपल हो रहे हैं। लोगों को चाहिए वह पूरी सावधानी बरतें। मास्क जरूर लगाएं और दूरी बनाएं। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ

टीकाकरण पिछड़ना भी लापरवाही का नतीजा
मुरादाबाद। टीकाकरण में पिछड़ना भी लापरवाही का नतीजा है। संक्रमण कम होने पर लोग टीकाकरण भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसका नतीजा यह रहा है कि मुरादाबाद टीकाकरण में पिछड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed