फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dm speak corona virus in sambhal

संक्रमितों के संपर्क वालों को जरूर करें चिह्नित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
dm speak corona virus in sambhal
बहजोई। कोरोना वायरस के संक्रमण पर त्वरित नियंत्रण करने के लिए कोविड संक्रमित मरीजों के परिवार के सभी सदस्यों समेत उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करना बहुत जरूरी है। यह बात कहते हुए जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल का कहना था कि मुख्यमंत्री की ओर से बीते दिनों की गईं सभी वीडियो कांफ्रेंसिंग में साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि कोरोना पर यदि त्वरित नियंत्रण पाना है तो कोरोना संक्रमित मिले मरीज के सभी सदस्यों की कांटेक्ट ट्रेसिंग जरूर की जाए।
विज्ञापन

उनका कहना था कि बीती 1 जुलाई 2020 से 14 जुलाई व 21 जुलाई 2020 के मध्य चिह्नित नए कोविड मरीजों के संबंध में की गई कांटेक्ट ट्रेसिंग का तुलनात्मक अध्ययन किया गया, तो सामने आया कि प्रदेश भर के अधिकतर जिले कांटेक्ट ट्रेसिंग में अभी भी पीछे हैं। यह स्थिति बहुत ही खराब है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा और बढ़ने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

किसी भी हालत में कोविड संक्रमित मरीजों के सभी सदस्यों की कांटेक्ट ट्रेसिंग जरूर कराई जाए। अपर मुख्य सचिव ने सीएम के दिए गए निर्देशों के तहत कोविड मरीजों के सभी सदस्यों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि प्रयास यह करें कि प्रत्येक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के कम से कम 6 या 8 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed