फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dm says then stop registery

डीएम कहें तब बंद करेंगे रजिस्टि्रयां

Wed, 08 Feb 2017 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
dm says then stop registery
प्रधान डाक घर में फार्म जमा करने के लिए लगी कतार । - फोटो : अमर उजाला
महज एक अफवाह पर डाकघरों में बेटियाें की कतारें लगने का सिलसिला सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। फार्म जमा करने की एवज में सरकार से दो लाख रुपये मिलने की आस में करीब दो हजार बेटियों ने मंगलवार को ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान के फार्मों की रजिस्ट्री डाकघर पहुंचकर की।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पूरा सप्ताह बीतने के बावजूद प्रशासन इस अफवाह पर लगाम लगाने में नाकाम है। अफवाह फैलाने वालों को ट्रेस करना तो दूर उन्हें खोजने की कोशिश भी ढंग से शुरू नहीं हुई है। वहीं मंगलवार को रजिस्ट्री करने आए लोगों ने कहा कि डीएम यहां आकर कहें कि अफवाह है तो हम रजिस्ट्रियां करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन


ऐन चुनाव के सीजन में सप्ताहभर पहले किसी ने अफवाह फैलाई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान फार्म भरकर महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय को भेजने वाली बेटियों को दो - दो लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से एक फार्म भी सामने आया, जिसे पहले 100 रुपये प्रति फार्म और फिर 50 से 20 रुपये प्रति फार्म तक बेचा गया। तभी से ये फार्म धड़ल्ले से बिक रहे हैं और फार्म की रजिस्ट्री करने के लिए सुबह पांच बजे से ही डाकघर के बाहर लड़कियों की कतारें लग जाती हैं। 


मंगलवार को भी यही हाल रहा। सुबह पांच बजे से तमाम लड़कियां पोस्ट आफिस पहुंची ताकि पोस्टआफिस खुलते ही पहले उनकी बारी आ जाए। ‘अमर उजाला’ टीम ने जब लाइन में लगी लड़कियों से पूछा कि एक अफवाह पर क्यों वो अपना वक्त और रजिस्ट्री में पैसे खर्च कर रही हैं तो उनका जवाब था कि यदि यह महज अफवाह है तो डीएम खुद एक बार डाकघर आकर यह बोलें। इनका कहना था कि यदि यह महज अफवाह होती तो डाकघर पर रोज भीड़ नहीं उमड़ती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed