{"_id":"671974f95ae2f49aa5001487","slug":"dm-made-children-read-english-book-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-507764-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डीेएम ने बच्चों से पढ़वाई अंग्रेजी की किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डीेएम ने बच्चों से पढ़वाई अंग्रेजी की किताब
Thu, 24 Oct 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम अनुज सिंह ने सीडीओ के साथ कन्या जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट विद्यालय मझोला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाकर शिक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने अध्यापकों से पूछताछ कर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। अध्यापकों को पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। बताया कि कि कमजोर बच्चों को बेहतर बनाना अध्यापकों की जिम्मेदारी है। संक्रामक बीमारियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें और टूटी कुर्सी एवं अन्य निष्प्रयोज्य फर्नीचर की नियमानुसार नीलामी कराएं।