फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DM inspected the construction work of ring road

Moradabad News: डीएम ने रिंग रोड के निर्माण कार्यों को जांचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the construction work of ring road
मुरादाबाद। धनुपुरा, लोधीपुर राजपूत सहित अन्य जगहों पर निर्माणाधीन रिंग रोड का डीएम मानवेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और एनएचएआई के अधिकारियों से रोड की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि रिंग रोड 33 किलोमीटर लंबा होगा। इस मामले में डीएम ने रिंग रोड से निकलने वाले स्थान धनुपुरा, लोधीपुरा राजपूत सहित डिलारी बाइपास का निरीक्षण किया। एनएचएआई के अभियंताओं ने बताया कि रिंग रोड के प्रथम चरण का कार्य जून माह तक होना था, लेकिन विभाग ने उसे मार्च में ही पूरा कर लिया गया। शहर के यातायात व्यवस्था की लाइफ लाइन रिंग रोड के लिए मिट्टी डालने का काम अभी 15 किलोमीटर तक हुआ है। रामगंगा नदी पर पुल निर्माणाधीन है। रिंग रोड पर 30 से अधिक पुलिया और 11 अंडरपास बनेंगे। एक अंडरपास का काम पूरा हो गया है। सात अंडरपास पर काम चल रहा है। भटावली स्थित रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के पिलरों के स्थान की पैमाइश दो दिन बाद की जाएगी। इस जमीन में कुछ हिस्सा सरकारी और कुछ प्राइवेट है। जिला प्रशासन ने करीब 400 करोड़ रुपये मुआवजे के लिए रूप में दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि कोर्ट में लंबित मामलों के कारण कुछ किसानों का मुआवजा अटका है।
विज्ञापन

रिंग रोड के लिए अमरोहा जिले के औरंगाबाद, सिरसा मोहन की 13 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है। इसके अलावा मुरादाबाद जिले के लोधीपुर राजपूत, पल्लूपुरा घोसी, धन्नूपुरा, चक गिरौड़ा, मोहरा, गुरेठा, उत्तमपुर बहलोलपुर, शाह आलमपुर, सिकंदरपुर, सलेमपुर बंगर, लोधीपुर जवाहरनगर, काजीपुरा, मुगलपुर उर्फ अगवानपुर मुस्तकम, बहतवाली मुस्तकम, बहतवाली अहतमाती, हरदासपुर, सैदपुर खादर, अबाबकरपुर, भगतपुर रतन, त्रिलोकपुर, घटवावाला, रुपपुर बहादुरपुर, दादूपुर पयांदपुर मुस्तकम, मेदनीपुर, गोधी, बिजना, हटहट, ठीकरी, ककरघट्टा, साहू नंगला, लक्ष्मीपुर कट्टई, याकूतपुर छपरा, डिलारी के 34 गांवों की जमीन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article