फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DM conducted surprise inspection of CHC

Moradabad News: डीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Thu, 22 Aug 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 22 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
DM conducted surprise inspection of CHC
नरौली। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बुधवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष, औषधि वितरण काउंटर, इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही सीएचसी में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े दस बजे करीब डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया नरौली सीएचसी पहुंचे। जहां उन्होंने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसके बाद नदारद मिले कर्मचारियों को फोन कर उन्होंने उनकी ड्यूटी के विषय में जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने प्रसव कक्ष, औषधि वितरण काउंटर, इमरजेंसी वार्ड आदि की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रसव कक्ष एवं जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखे। साथ ही मरीजों को दी जाने वाली दवाइयाें को रजिस्टर पर अंकन करे और अस्पताल से ही दवाएं मरीजों को मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान यदि कोई चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी अपने तैनाती स्थल से नदारद पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएचसी में तैनात डॉ. मनोज सिंह ने सीएचसी के पीछे बने तालाब की टूटी बाउंड्री को डीएम को दिखाते हुए बताया कि बाउंड्री की दीवार टूटी होने से तालाब के जहरीले कीड़े अस्पताल में आ जाते हैं। इस पर डीएम ने ईओ रामकृष्ण वर्मा को बाउंड्री बनवाने के आदेश दिए। इस मौके पर डॉ. गोपेश सारस्वत, मुकेश कुमार, गौरव सागर, बृजेश, अनिल, पूरनलाल, प्रियंका, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed