फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DM asked- Dada how much money did you give for the Khatauni, Warning to SDM-Tehsildar

Moradabad: डीएम ने पूछा... दादा खतौनी के लिए कितना पैसा दिए हो, एसडीएम-तहसीलदार को सरेआम दे डाली यह चेतावनी

Tue, 02 Jul 2024 06:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2024 06:54 AM IST
सार

मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने ठाकुरद्वारा तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने कई कर्मचारियों की गड़बड़ी पकड़ी तो एसडीएम और तहसीलदार से नाराजगी जताई। इस बीच एक किसान से उन्होंने खतौनी के बारे में पूछा। 

विज्ञापन
DM asked- Dada how much money did you give for the Khatauni, Warning to SDM-Tehsildar
मुरादाबाद में डीएम अनुज सिंह निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा तहसील का निरीक्षण करते समय डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार के कार्यों में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों की गड़बड़ी भी पकड़ ली और कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया।डीएम अनुज सिंह सोमवार को ठाकुरद्वारा पहुंचकर तहसील का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने अचानक एक व्यक्ति को बुलाकर पूछा कि खतौनी के लिए कितने रुपये दिए हैं । इस पर उसने बताया कि 20 रुपये दिए हैं। डीएम ने कहा कि पांच रुपये ज्यादा है। उन्होंने आम जनता से सरकारी दर से अधिक पैसा लेने के लिए कर्मचारियों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने तहसीलदार कोर्ट एवं नायब तहसीलदार कोर्ट में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के लिए पटल सहायक को हिदायत दी लेकिन दाखिल खारिज के वादों के लंबित मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सरकार के 45 दिन के भीतर भूमि संबंधी दाखिल खारिज के मुकदमों का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने नायब तहसीलदार को जल्द से जल्द लंबित वादों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम अजय मिश्रा और तहसीलदार रमेश चंद पांडे से भी डीएम खुश नहीं थे।

उन्होंने दो दिन के भीतर लंबित फाइलों के निस्तारण न होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इसके बाद डीएम ने विकास खंड ठाकुरद्वारा का भी निरीक्षण किया। यहां डीएम ने आंकिक पटल पर तैनात लेखाकार अतीक अहमद की अलमारी खुलवाकर देखी तो पत्रावलियों व्यवस्थित ढंग से रखी थी।

पटल सहायक अनिल कुमार वरिष्ठ सहायक की अलमारी खुलवाकर पत्रावलियां की जांच की । उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेंद्र सिंह को ग्राम निधि द्वारा किए जा रहे भुगतान की प्रतिदिन ई-ग्राम स्वराज के अनुसार रजिस्टर ठीक करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान सीडीओ सुमित यादव, एसडीएम अजय मिश्रा, बीडीओ सुरेश चंद्र गुप्ता, तहसीलदार रमेश चंद्र पांडे, नायब तहसीलदार, लघु सिंचाई अवर अभियंता निर्मल कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed