Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali will be fragrant with sweet-themed candles; a new range of gel wax and scented candles is now available.

Moradabad News: मिठाई जैसी कैंडल से महकेगी दिवाली, जेल वैक्स और खुशबूदार मोमबत्तियों की नई रेंज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be fragrant with sweet-themed candles; a new range of gel wax and scented candles is now available.
मुरादाबाद। दिवाली पर घरों को रोशन करने के लिए इस बार बाजार में मोमबत्तियों ने भी नया रूप ले लिया है। पारंपरिक मोमबत्तियों से आगे बढ़कर अब मिठाई जैसे आकार वाली कैंडल, खुशबू बिखेरने वाली खुशबूदार कैंडल और जेल वैक्स की रंग-बिरंगी डिजाइन लोगों को आकर्षित कर रही हैं। खास बात यह है कि पीतल के दीयों और शीशे के गिलास में मोम भरकर तैयार की गई कैंडल भी सजावट का नया विकल्प बनी हैं।
विज्ञापन

मानपुर, कटरानाज, बुध बाजार और जीएमडी रोड के बाजारों में इनकी कई तरह की रेंज उपलब्ध है। इस बार कैंडल की सजावट में भी कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। मिठाई के आकार वाली कैंडल देखने में असली मिठाई जैसी लगती हैं। वहीं, पीतल के दीयों में मोम भरकर तैयार की गई कैंडल रोशनी के साथ पारंपरिक सजावट का अहसास करा रही हैं। शीशे के गिलास में रंगीन मोम से तैयार कैंडल भी लोगों को पसंद आ रही हैं। इसके अलावा जेल वैक्स कैंडल अपनी पारदर्शी बनावट और आकर्षक रंगों के कारण पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन

परफ्यूम्ड कैंडल जलने पर खुशबू बिखेरती हैं, जबकि फ्लोटिंग कैंडल को पानी से भरे सजावटी बर्तनों में रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। टी लाइट, पोकर और उरली कैंडल भी बाजार में उपलब्ध हैं। एलईडी कैंडल उन लोगों के लिए विकल्प हैं, जो बिना पारंपरिक लौ के सजावटी रोशनी चाहते हैं। मानपुर बाजार के दुकानदारों का कहना है कि सामान्य मोमबत्तियों के पैकेट 30 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये तक उपलब्ध हैं। कुछ डिजाइनर कैंडल पीस के हिसाब से भी बेची जा रही हैं। मुरादाबाद के अलावा आसपास के जिलों में भी इनकी मांग है। कारोबारियों का कहना है कि खुदरा दुकानदारों के साथ अन्य खरीदारों के लिए भी लगातार कैंडल तैयार कर बाजार में भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

बाजार में इन कैंडल की भी मांग
-टी लाइट, पोकर, उरली, फ्लोटिंग, जेल वैक्स, खुशबूदार और मिठाई के आकार वाली कैंडल इस बार सजावट के प्रमुख विकल्प हैं। पोकर कैंडल पोकर थीम पर तैयार की गई सजावटी कैंडल है। वहीं उरली कैंडल मोम भरकर फूलों, खुशबू या अन्य सजावटी डिजाइन वाली कैंडल तैयार की गई है। पीतल के दीयों और कांच के गिलास में तैयार कैंडल भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
00

कारोबारियों की बात

-मुरादाबाद के साथ आसपास के जिलों में भी डिजाइनर कैंडल की मांग है। जेल वैक्स, परफ्यूम्ड, फ्लोटिंग और मिठाई के आकार वाली कैंडल की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। कीमत 30 से 200 रुपये तक है।-अमित भंडूला, कैंडल कारोबारी
-बाजार में सामान्य मोमबत्तियों के साथ अलग-अलग डिजाइन की कैंडल भी बिक रही हैं। कुछ कैंडल पैकेट में तो कुछ पीस के हिसाब से उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 30 से 130 रुपये तक है।-प्रथम, कैंडल विक्रेता

-निर्यात के साथ मोम का घरेलू कारोबार भी है। बाजार में मोम की मांग बनी हुई है। इसका निर्माण लगातार चल रहा है। तैयार माल मुरादाबाद के खुदरा विक्रेताओं तक भेजा जा रहा है।-गीत, कैंडल कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed