{"_id":"6aecedb2658115e003032fa3","slug":"diwali-celebrated-with-spiritual-messages-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113579-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आध्यात्मिक संदेशों के साथ मनाई गई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आध्यात्मिक संदेशों के साथ मनाई गई दिवाली
Fri, 06 Nov 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर में थाने के पीछे स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह दिवाली पर्व हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में सेवा केंद्र प्रभारी बहन अलका दीदी ने कहा कि जिस प्रकार हम दिवाली पर अपने घरों की सफाई करते हैं, उसी प्रकार मन की सफाई कर बुराइयों एवं विकारों को दूर करना चाहिए। परमात्मा की स्मृति से ही जीवन में सच्चा प्रकाश आता है। अनमोल बहन ने रामायण का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए सभी को सीता की तरह पवित्र बनने, श्रीराम की तरह परमात्मा के प्रति लगन रखने तथा सभी का सहयोगी बनने की प्रेरणा दी।
अनीता बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराकर शांति की अनुभूति करवाई। वहीं मथुरा से आए राजू भाई ने हास्यवर्धक गतिविधियों के माध्यम से सभी को प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने ब्रह्माकुमारी मिशन के कार्यकर्ताओं को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहुंचे अनेक कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक विचारों को अपनाने और अपने जीवन को ज्ञान एवं योग के प्रकाश से प्रकाशित करने का संकल्प लिया।