Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Divisional Minister of Urmu, ADS of Narmu resign

Moradabad News: उरमू के मंडल मंत्री, नरमू के एडीएस का इस्तीफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Divisional Minister of Urmu, ADS of Narmu resign
मुरादाबाद। ट्रेड यूनियन चुनाव के बाद रेल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि अब सामान्य टिकट चेकिंग स्टाफ की तरह ट्रेन ड्यूटी करेंगे। दूसरी ओर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की मजबूत कड़ी सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद ने भी इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने तो दिल्ली जाकर महामंत्री बीसी शर्मा की मौजूदगी में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की सदस्यता ले ली। उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चर्चा है कि शलभ सिंह के बाद उन्हें मंडल मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि दूसरी यूनियन से आने के कारण नियमानुसार उन्हें दो साल तक पद नहीं दिया जा सकता लेकिन नेता के रूप में संगठन स्वीकार कर सकता है। रेलकर्मी दोनों मामलों को अपनी-अपनी तरह से देख रहे हैं। किसी का कहना है कि ट्रेड यूनियन चुनाव में मुरादाबाद मंडल में उरमू की स्थिति कमजोर रही, इसलिए यह बदलाव हुआ है। वहीं कुछ का कहना है कि पद की लालसा पूरा न हो पाने के कारण सुहेल खालिद का नरमू से मोहभंग हो गया है। ज्ञात हो कि सुहेल ने नरमू के तमाम आंदोलनों में कर्मचारियों की अगुवाई की। ट्रेड यूनियन चुनाव में भी मजबूती से प्रचार प्रसार में जुटे रहे। इसके बाद उन्हें और बड़े पद की अभिलाषा हुई, जहां बात नहीं बन सकी। वहीं उरमू के मंडल मंत्री रहे शलभ सिंह ने कहा कि उन्होंने 10 दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी संगठन में काम करने की इच्छा नहीं है।
विज्ञापन


2005 से नरमू के साथी रहे हैं सुहेल, शलभ 2018 से मंडल मंत्री
2005 में रेलवे के भर्ती होने के बाद सुहेल खालिद ने नरमू का दामन थाम लिया था। 2013 से वह संगठन के सहायक मंडल मंत्री के रूप में काम कर रहे थे। उनकी छवि कर्मचारियों में मजबूत नेता की रही। वहीं उरमू के मंडल मंत्री रहे शलभ सिंह 2018 से इस पद पर थे। उन्होंने ट्रैकमैनों, गेटमैनों समेत रनिंग स्टाफ के कई मुद्दों को मजबूती से उठाया। मनोज शर्मा के नरमू में शामिल होने के बाद उन्हें उरमू के मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 10 साल बाद बड़ा बदलाव दोनों संगठनों में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सुहेल खालिद के नियम विरुद्ध किए गए कार्यों का संगठन में विरोध हो रहा था। इसके बावजूद उन्हें परिवार का सदस्य होने के नाते समझाया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने 15 दिन तक इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। अब उन्होंने दूसरे संगठन की सदस्यता ले ली है तो हमारी ओर से वह स्वतंत्र हैं।
- राजेश चौबे, मंडल मंत्री नरमू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed