फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Divers saved Nilgai's baby after being washed away in Ganga

Moradabad News: गंगा में बहकर आए नीलगाय के बच्चे गोताखोरों ने बचाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Divers saved Nilgai's baby after being washed away in Ganga
गजरौला। गंगा में बहकर जा रहे नीलगाय के बच्चे को गोताखोरों ने बाहर निकाला। उस पर कुत्तों का झुंड झपट पड़ा। किसी तरह गोताखोरों ने उसे बचाया। फोन करने पर घंटों बाद मौके पर वन कर्मी पहुंचे। बाद नीलगाय के बच्चे को ग्रामीणों की मदद से जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर बाद तिगरी के सामने एक नीलगाय का बच्चा जल में बह कर जा रहा था। गावं निवासी गोताखोर ओमपाल सिंह केवट उस समय गंगा किनारे अपनी नाव में बैठे थे। उन्होंने नीलगाय के बच्चे को जल धारा में बहता हुआ देख उधर को नाव दौड़ा दी।
विज्ञापन

मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर नाव में डाला और किनारे पर लेकर आए। यह सब गंगा किनारे घूम रहा कुत्तों का झुंड देख रहा था। कुत्तों का झुंड नीलगाय के बच्चे की तरफ दौड़ पड़ा। मगर गंगा किनारे मौजूद लोगों ने उनको दौड़ाया। सूचना वन विभाग को दी गई। करीब एक घंटे बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचा। उसने नीलगाय का बच्चा लिया और ग्रामीणों की मदद से उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed