फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Miscreants opened fire on the District President of Vishwa Hindu Mahasangh

Moradabad: विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष पर बदमाशों ने की फायरिंग, आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें

Mon, 25 Dec 2023 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2023 02:26 AM IST
सार

बुद्धि विहार निवासी विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा सर्किट हाउस स्थित रिसोर्ट पर गए थे। रात में वह घर के सामने कार से नीचे उतर रहे थे। तभी बदमाशों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Moradabad: Miscreants opened fire on the District President of Vishwa Hindu Mahasangh
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदमाशों ने विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा पर बुद्धि विहार स्थित आवास के सामने गोली चलाई, लेकिन गोली नहीं लगी। वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मझोला पुलिस मौके का मुआयना कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बुद्धि विहार निवासी विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा (33) रविवार को सर्किट हाउस स्थित रिसोर्ट पर गए थे। शाम आठ बजे वह घर के सामने अपनी कार से नीचे उतर रहे थे। इस बीच दो बदमाशों ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले।
विज्ञापन


बदमाशों ने गोली चलाई, लेकिन प्रदीप बाल-बाल बच गए। गोली जमीन में धंस गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ अर्पित कपूर और मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस की पूछताछ के दौरान प्रदीप ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मझोला क्षेत्र में एक लकड़ी के ठेकेदार से विवाद हुआ था, लेकिन समझौता हो गया था। घटना करने वाले बदमाशों में एक युवक की उम्र 25 से 30 साल और दूसरे की 22 साल के आसपास होगी। दोनों जैकेट पहने हुए थे।

इस मामले में पुलिस को तहरीर दी जाएगी। पुलिस घटना की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ का कहना है कि इस मामले में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

घटना के समय पड़ोस में चल रहा था समारोह

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा पर फायरिंग के दौरान पड़ोस में एक समारोह चल रहा था। समारोह में बज रहे बाजे के बीच गोली की आवाज दब गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पड़ोस के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed