फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District Judge visits Kanth Village Court, enquires about the progress of cases

Moradabad News: जिला न्यायाधीश ने कांठ ग्राम न्यायालय का किया दौरा, मुकदमों की प्रगति की ली जानकारी

Fri, 12 Dec 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 12 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
District Judge visits Kanth Village Court, enquires about the progress of cases
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने न्यायिक कार्यों में आ रही समस्याओं और मांगों के संबंध में जनपद न्यायाधीश सैय्यद मौज बिन आसिम को ज्ञापन सौंपा है। वादकारियों और अधिवक्ता हित में मांगों को पूरा कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांठ स्थित ग्राम न्यायालय का मुआयना करने पहुंचे जनपद न्यायधीश सैय्यद मौज बिन आसिम ने न्यायालय की व्यवस्थाएं देखीं और मुकदमों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुकदमों से संबंधित फाइलों की जांच की और न्यायालय स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश कुंवर सूर्यसैन सिंह भी उपस्थित थे। वहीं तहसील बार एसोसिएशन कांठ के प्रतिनिधि मंडल ने जनपद न्यायाधीश से मिलकर उनका स्वागत किया और वादकारियों व अधिवक्ताओं के समक्ष आने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

इसी के साथ थाना कांठ की आंशिक और छजलैट थाने की अधिकांश वह फाइलें जो अभी तक मुरादाबाद में लंबित है उन्हें ग्राम न्यायालय कांठ भिजवाने, मुकदमों में होने वाले निर्णयों व आदेशों की प्रमाणित प्रति लेने की व्यवस्था मुरादाबाद के स्थान पर ग्राम न्यायालय कांठ में कराने, घरेलू हिंसा से संबंधित वादों का विचारण ग्राम न्यायालय को दिलाए जाने, मोटर व्हीकल एक्ट के चालानों से संबंधित वादों का विचारण ग्राम न्यायालय को दिलाने और सीआरपीसी की धारा 125 (106 बीएनएसएस) से संबंधित वादों का विचारण भी ग्राम न्यायालय में कराने की मांग करते हुए जनपद न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर कांठ बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महासचिव दीपक विश्नोई, प्रमोद शर्मा, कपिल राणा, दीप सिंह, शमशाद अहमद, शहजाद रफी, सीपी सिंह, शीशराम सिंह, पुष्पेंद्र धामा, लक्ष्मण सिंह व संजीव कुमार विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..फोटो सं. 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed