फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District Judge inaugurates Legal and Defense Office

Moradabad News: जिला जज ने किया लीगल एंड डिफेंस कार्यालय का उद्घाटन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
District Judge inaugurates Legal and Defense Office
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। जिसमें निर्धन वादकारियों को लाभ दिया जाएगा।

एडीआर भवन में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार ने कहा कि लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, कमजोर एवं वंचित वर्ग के व्यक्तियों को फौजदारी मामलों में सक्षम एवं प्रभावी विधिक सहायता प्रदान कराने तथा उनकी न्याय तक पहुंच को सुगम बनाने की दिशा में उपयोगी सिद्ध होगा। प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला जज किरन बाला ने कहा कि जनपद में विचाराधीन मुकदमे जिसमें आरोपी जेल में बंद हैं या जिस आरोपी पर पैरोकार नहीं है और ऐसे आरोपी जिनके पास अधिवक्ता को नियुक्त करने के आर्थिक साधन नहीं हैं। उनको निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कार्यालय का शुभारंभ किया गया है।

इस संस्था में नवनियुक्त पदाधिकारी प्रमोद कुमार सक्सेना चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, अजय वीर सिंह डिप्टी लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, अरविंद कुमार एवं विश्वद्वीप सिंह असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ने अपने कर्तव्यों का पूर्ण निर्वहन करने की शपथ ली। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा बबली एवं सचिव अभिषेक भटनागर, जिला बार के अध्यक्ष सोमपाल सिंह एवं महासचिव प्रकाश वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed