फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   district in paramilitary eye view from tomorrow

कल से पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में रहेगा जिला

Mon, 02 Jan 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
district in paramilitary eye view from tomorrow
अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च - फोटो : amar ujala
विधान सभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियों ने जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है। वहीं सरकारी मशीनरी भी अलर्ट कर दी गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में चुनाव से पहले बवाल की आशंका जताई जा रही है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट मिलने के बाद मुरादाबाद समेत प्रदेश के 12 जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


मुरादाबाद को पैरा मिलिट्री की एक कंपनी मिल गई है। मंगलवार से पूरा जिला पैरामिलिट्री की निगरानी में रहेगा। इस बार का विधान सभा चुनाव और भी ज्यादा कड़ी निगरानी में कराया जाएगा। अधिकारी लगातार अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर एक एक प्वाइंट पर चर्चा कर रहे हैं। संवेदनशील बूथों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


जबकि फोर्स को ठहरने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके अलाव उच्च स्तर पर संवेदनशील जिलों की लिस्ट बनाई गई है। जिसमें मुरादाबाद समेत 12 जिलों में बवाल की आशंका जताई गई है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट मिलने क बाद इन जिलों में अभी से फोर्स तैनात करने का निर्णय लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


3 जनवरी से मुरादाबाद को पैरामिलिट्री की एक कंपनी मिल रही है। फोर्स पूरे जिले का भ्रमण करेगी। संवेदनशील बूथ, कस्बे और गांवों में फोर्स भ्रमण कर उन प्वाइंट को मार्क किया जाएगा। जहां सुरक्षा की ज्यादा जरूरत है।


इसके बाद जहां जहां फोर्स की जरूरत महसूस की जाएगी। वहां फोर्स तैनात की जाएगी। एसएसपी उमेश श्रीवास्तव ने बताया तीन जनवरी को जिले को पैरा मिलिट्री की एक कंपनी मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed