फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute over duty during Amarnath Yatra, uproar in district hospital

Moradabad News: अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी को लेकर विवाद, जिला अस्पताल में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dispute over duty during Amarnath Yatra, uproar in district hospital
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में भर्ती बीमार स्टाफ नर्स को जबरन डिस्चार्ज कराने का आरोप एसआईसी पर लगाते हुए कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। फार्मासिस्ट एसोसिएशन, नर्सेज संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत सभी एसआईसी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने एसआईसी पर स्टाफ के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाया और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने बताया कि स्टाफ नर्स रूपिका की 26 अगस्त से अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी है। 23 तारीख की दोपहर को अचानक उसके पेट में दर्द हुआ और वह अस्पताल में भर्ती हो गईं। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में एंपेडिसाइटिस की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने नर्स का इलाज कर रहे सर्जन डॉ. रविंद्र को बुलाकर डांटा। भर्ती नर्स को डिस्चार्ज करने के लिए कहा। डॉक्टर डिस्चार्ज का पर्चा बनाने लगे तो कर्मचारी संगठनों ने विरोध शुरू किया। प्रदर्शन के बाद एसआईसी कार्यालय में बातचीत का कोई समाधान न निकलने पर कर्मचारी नारेबाजी करते हुए बाहर निकले।
विज्ञापन

इस दाैरान फार्मासिस्ट एसोसिएशन, नर्सेज संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन, संविदा कर्मचारी संघ आदि संगठनों से निश्चल भटनागर, मुकेश जैन, प्रतिमा शर्मा, अंकित सक्सेना, मीनाक्षी, माधुरी सिंह, गोपी चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed