{"_id":"5d337f6c8ebc3e6d1971adc3","slug":"dispute-in-moradabad-city-news-mbd3156378111","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम हटाने को लेकर दो गुटों के बीच जम कर हुई फायरिंग व लाठीडंडे चले, नों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम हटाने को लेकर दो गुटों के बीच जम कर हुई फायरिंग व लाठीडंडे चले, नों घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलारी (मुरादाबाद)। डिलारी थानाक्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में जामा मस्जिद के इमाम को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार सुबह विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की गई। जानलेवा हमले में दो लोग गोली लगने से और छह लोग पथराव, मारपीट में जख्मी हो गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा। एहतियातन गांव में पुलिस की पिकेट तैनात कर दी गई है। इस मामले में 20 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव स्थित जामा मस्जिद में शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे महमूद पक्ष के बदलू ने मस्जिद से ऐलान कर दिया कि इमाम साहब को हटाने को लेकर गांव के सभी लोगों की बैठक होनी है। इसके कुछ देर के बाद रईस पक्ष के फकीरा ने उसी मस्जिद से ऐलान किया कि इमाम साहब को रखने के लिए बैठक होनी है सभी ग्रामीण मस्जिद के पास पहुंचें। दोनो पक्षों के गाली गलौच शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। जिससे गांव में हड़कंप मंच गया। फायरिंग में रईस पक्ष के सलीम एवं इमरान गोली लगने से जख्मी हो गए। सरिया लगने से बुंदू , सफदर जख्मी हुए हैं। दूसरे पक्ष के मोहम्मद रफी, असगर, फुरकान , मशकूर , मोमीना जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिलारी में भर्ती कराया गया। जहां से उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
फतवा जारी नहीं करने पर हटाना चाहता है एक पक्ष: इमाम
डिलारी। मुस्तफापुर के जामा मस्जिद के इमाम मतलूब निवासी बढेरा का कहना है कि वह लगभग 4 वर्ष से जामा मस्जिद में इमामत कर रहे हैं। लोकसभा के चुनाव में महमूद पक्ष के लोगों ने एक पक्ष के समर्थन में फतवा जारी करने के लिए कहा था। उनकी इस मांग को नकार दिया था, जिस वजह से महमूद पक्ष इमाम के खिलाफ हो गया और मस्जिद से इमाम को हटाने की जुगत में लग गया। इमाम ने कहा की साल के बीच में निकाले जाने पर वह बेरोजगार हो जाएगा लेकिन महमूद पक्ष उनको मस्जिद से निकालने पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन
20 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
डिलारी। उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह की तहरीर पर प्रथम पक्ष रईस, बुंदू, इमरान, सलीम ,फकीरा ,पप्पू, करीमुद्दीन ,सेवर, विरासत व 20 अज्ञात और दूसरे पक्ष के महमूद ,मशहूर, मोहम्मद रफी, फुरकान ,बदलू नंबरदार, असगर, जरीफ ,अंजार, आस मोहम्मद, अमजद व लगभग 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हवाई फायरिंग करते हुए झगड़ा करने व गांव का अमन चैन भंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।