{"_id":"69f7b960f91393b2710d3ad9","slug":"dispute-escalates-further-both-factions-of-exporters-reach-sp-city-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-893348-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: और बढ़ी रार, एसपी सिटी तक पहुंचे निर्यातकों के दोनों गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: और बढ़ी रार, एसपी सिटी तक पहुंचे निर्यातकों के दोनों गुट
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद हैडीक्रॉफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एमएचईए) की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में हंगामे के बाद निर्यातकों की आपसी रार और बढ़ गई है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की बौछार कर दोनों गुट रविवार की छुट्टी के बाद भी एसपी सिटी से मिले। एसपी ने फिलहाल दोनों को सहमति बनाने और नियमों के अनुसार चलने की नसीहत दी है।
एसपी सिटी से मुलाकात के दौरान एमएचईए पदाधिकारियों से असंतुष्ट निर्यातकों ने एजीएम में बाउंसर बुलाए जाने पर आपत्ति की। साथ ही कहा कि एमएचईए के चुनाव दो साल में होते हैं। एमएचईए के एग्जीक्यूटिव मेंबर काजी शौकत हुसैन ने कहा कि करीब आठ साल से चुनाव नहीं कराए गए हैं। चुनाव न कराने के लिए बाईलॉज का हवाला देते हैं लेकिन कब यह नियम बदला, न बताते हैं और न बाईलॉज दिखाते हैं। निर्यातक नदीम खान ने कहा कि रजिस्ट्रार दफ्तर से बाईलाज निकलवाने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
दूसरी ओर ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना ने एसपी सिटी से मुलाकात के बाद बताया कि एजीएम में हंगामा व पूरी स्थिति एसपी सिटी को बताई गई है। बताया है कि कुछ लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसकी वीडियोग्राफी के बारे में भी बताया। इन पर कार्रवाई का आग्रह किया है। एमएचईए के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने कहा कि एसपी सिटी को अवगत करा दिया गया है। दूसरे पक्ष से कहा है कि संगठन बाईलाज के हिसाब से चलता है। समझना चाहिए कि सभी निर्यातक अपने संगठन के हैं।
विज्ञापन
00
-दोनों गुट के निर्यातक आए थे और एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे थे। उनसे कहा गया कि वे संगठन के नियम-कानून के हिसाब से चलें। चुनाव को लेकर भी कुछ निर्यातकों की शिकायत थी। कहा गया कि बाईलॉज के हिसाब से चुनाव कराया जाए।
-कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी