फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute

अतिक्रमण हटाओ अभियान बना शहर विधायक और नगर आयुक्त के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
dispute
अतिक्रमण हटाओ अभियान बना शहर विधायक और नगर आयुक्त के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न
विज्ञापन

(पीडीएफ आज की खबर का)
- विधायक बोले एक सप्ताह से पहले नहीं चलेगा अभियान, नगर आयुक्त का दावा दो दिन बाद चलाया जाएगा अभियान
- जिलाधिकारी ने कहा एनाउंस कराकर दो दिन बाद चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
शहर में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर विधायक रितेश गुप्ता और नगर आयुक्त संजय चौहान के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। विधायक ने दावा किया है कि यह अभियान एक सप्ताह तक नहीं चलेगा और इस बाबत उनकी डीएम से भी बात हो गई है। उधर नगर आयुक्त ने कहा है कि दो दिन बाद अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त के इस दावे की जिलाधिकारी राकेश कुमार ने भी पुष्टि की है। अब सवाल यह खड़ा हो गया है कि शहर में यह अभियान कब से चलेगा। चलेगा भी या नहीं।
सोमवार को स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए जमकर हंगामा हुआ था। मौके पर पहुंचे शहर विधायक रितेश गुप्ता ने यह अभियान रुकवा दिया था। उन्होंने कहा था कि यह ज्यादती हो रही है। किसी को सूचना दिए बिना ही निगम अभियान चल रहा है और हठधर्मिता पर आमादा है। उन्होंने इस अभियान की आड़ में लोगों को भय दिखाकर गलत ढंग से जुर्मान वसूलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उधर नगर आयुक्त संजय चौहान ने भी दो टूक कह दिया था कि अभियान शासन के आदेश पर चलाया जा रहा है और वह भी पूरे नियमों के साथ। यह हर हाल में जारी रहेगा। विधायक ने पूरे प्रकरण की शिकायत डीएम से करने की बात कही थी। मंगलवार को डीएम ने इस मामले को लेकर शहर विधायक व नगर आयुक्त से बात की। इसके बाद शहर विधायक तथा नगर आयुक्त दोनों ने अपने अपने दावे ठोक दिए। विधायक ने कहा कि उनकी डीएम से बात हो गई है। अब अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से पहले एक सप्ताह पहले संबंधित क्षेत्र के लोगों को एनाउंस कर इसकी सूचना दी जाएगी। इस लोग अपना सामान व अतिक्रमण स्वयं आसानी से हटा सकें। कहा कि सरकार के आदेश पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं हैं। लेकिन शहर की जनता भी उनकी है उसका भी ख्याल रखना होगा। यानी एक सप्ताह तक अब अभियान नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नगर आयुक्त संजय चौहान ने भी उसी अंदाज में अपना दावा ठोका। कहा कि डीएम से उनकी बात हुई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान हर हाल में चलेगा। एनाउंस कराकर दो दिन की मोहलत देकर फिर से अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि जो अतिक्रमणकारी हैं उन्हें स्वयं भी मालूम है कि उन्होंने अतिक्रमण कर रखा है। सबको जनरल एनाउंसमेंट व नोटिस के माध्यम से सूचना पहले भी दी जा चुकी है। इसके अलावा नगर निगम की धारा 296 में बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने का भी प्रावधान है। लेकिन इसके बाद भी दो दिन से अधिक मोहलत नहीं दी जाएगी। अब यह अभियान चलेगा या नहीं। चलेगा तो कब से चलेगा यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है पर यह अवश्य है कि अभियान हंगामाखेज रहने वाला है।

0000
नगर आयुक्त व विधायक दोनों लोगों से मेरी बात हुई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिस क्षेत्र में अभियान चलेगा उस क्षेत्र के लोगों को एनाउंस कर दो दिन की मोहलत स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दी जाएगी।
राकेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed