फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute between two sides over Makan's balcony, stone pelting

मकन के छज्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, किया पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two sides over Makan's balcony, stone pelting
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला में छज्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष के व्यक्ति ने अपने मकान की छत से पथराव कर दिया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

हरथला निवासी अतर सिंह तहसील में काम करते हैं। उनके पड़ोस में रामौतार का मकान बन रहा है। छज्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले कहासुनी हो गई थी। अन्य लोगों ने दो पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। अतर सिंह के बेटे नरेश चंद्र उर्फ अर्जुन ने बताया कि विवाद तो रामौतार से हुआ था, मगर बाबूराम उनसे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि बुधवार दोपहर में बाबूराम शराब की हालत में गाली गलौच करने लगा। विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। इस दौरान बाबूराम अपने मकान की छत पर चढ़ गया और पथराव करने लगा। हंगामा की सूचना मिलने पर यूपी 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed