फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute between two parties over calling them brother

Moradabad News: भाई कहने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over calling them brother
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के बागड़पुर की मढ़ैया में शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को थाने ले गई। गांव में एक युवक ने दूसरे समुदाय की महिला के बेटे को भाई बोल दिया था। महिला ने युवक के पिता से प्रेम विवाह कर लिया था। पुलिस युवक को थाने ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला के पहले पति से तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले महिला ने गांव के ही मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। शुक्रवार की दोपहर महिला का बेटा गांव की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति के बेटे ने उसे अपना भाई कह दिया। इस बात को लेकर दोनों युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला नोकझोंक तक पहुंच गया। दुकान से घर लौटने के बाद महिला के बेटे ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद महिला ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। पुलिस युवक को थाने ले आई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed