फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute between two parties during Bhagwa yatra to DJ s voice in Moradabad

भगवा यात्रा में विवाद: मुरादाबाद में डीजे की आवाज को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक, पथराव की अफवाह पर बाजार बंद

Sun, 17 Apr 2022 09:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Apr 2022 09:37 PM IST
सार

मुरादाबाद में रविवार को बजरंग दल और विहिप की ओर से निकाली जा रही भगवा यात्रा कोतवाली के पास से निकालने के दौरान कुछ लोगों ने बज रहे डीजे की आवाज तेज बताते हुए आपत्ति जताई। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत दिया है। वहीं, पथराव की अफवाह से टाउनहॉल के आसपास का बाजार बंद हो गया।

विज्ञापन
Dispute between two parties during Bhagwa yatra to DJ s voice in Moradabad
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बजरंग दल व विहिप(विश्व हिंदू परिषद) की ओर से रविवार को निकाली जा रही भगवा यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। डीजे की आवाज तेज बताते हुए कुछ लोगों ने आपत्ति की। जिस पर कोतवाली के करीब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इस बीच यात्रा पर पथराव की अफवाह फैलने से टाउन हॉल के आसपास का बाजार बंद हो गया। दूसरी ओर यात्रा आगे बढ़ती रही।

विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। भगवा यात्रा की शुरुआत बुध बाजार स्थित एसएसके इंटर कॉलेज से हुई। जिस समय यात्रा कोतवाली के पास गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने यात्रा में बज रहे डीजे की आवाज तेज बताते हुए आपत्ति जताई। जानकारी के अनुसार इस दौरान कुछ लोग कोतवाली के सामने की गली में घुसकर वहां रहने वालों को भला-बुरा कहने लगे, इससे दूसरे पक्ष के लोग घरों से निकल आए। यात्रा में शामिल लोगों से उनकी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन

पथराव की अफवाह फैलने से आनन-फानन दुकानें बंद होने लगी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने पथराव की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि डीजे की तेज आवाज पर कुछ लोगों को आपत्ति थी। दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कर दिया गया है। इस बीच यात्रा अपने तय रास्ते पर आगे बढ़ती रही। दुकानें बंद करने वाले व्यापारियों को भी समझाया गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed