फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute between two leader of bjp, four police workers injured

उधार के रुपयों को लेकर दो पक्ष भिड़े, बीचबचाव में चार पुलिसकर्मी घायल-00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
dispute between two leader of bjp, four police workers injured
केमरी/बिलासपुर (रामपुर)। केमरी थाने में उधार के रुपयों को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट होने पर पुलिस ने बीचबचाव की कोशिश की तो आरोपी और उग्र हो गए। जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने नौ नामजद व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। नामजदों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मिलकखानम थाना क्षेत्र के ग्राम डिलारी निवासी बलजीत सिंह रविवार की रात रामपुर से सिमरिया गांव होते हुए केमरी की ओर आ रहा था। ग्राम सिमरिया के निकट जंगल में मिट्टी खोद रहे ग्राम खानपुर निवासी हरद्वारी लाल से उसने अपने उधार के रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान बलजीत ने एसडीएम मिलक को फोन पर हरद्वारी लाल द्वारा अवैध खनन करने की शिकायत कर दी। एसडीएम ने तुरंत ही केमरी थाना प्रभारी राजीव गंगवार को मौके पर भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात में करीब 12 बजे केमरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली में ले आई।
विज्ञापन

केमरी थाने के दरोगा राम संजीवन मौर्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि थाने के गेट पर दोनों पक्षों के लोग आपस में फिर भिड़ गए। इस दौरान बिलासपुर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ राजा, मिलकखानम थाना क्षेत्र के ग्राम डिलारी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ शमशेर सिंह, बलजीत सिंह, खानपुर निवासी उमेश कुमार, जितेंद्र, हरद्वारी लाल, राज कुमार, ग्राम जनूनागर निवासी रोहिताश मौर्य, ग्राम कमुआनगला निवासी सौरभ तथा छह अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीचबचाव करने पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी आरोपी भिड़ गए। जिसमें सिपाही वीरेंद्र सिंह, आशीष, मोनिंदर और राहुल घायल हो गए। जिसपर थाने के सभी पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ राजा, हरप्रीत सिंह उर्फ शमशेर सिंह, बलजीत सिंह, उमेश कुमार, रोहिताश मौर्य, जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी थाने से भागने में सफल हो गए। दरोगा राम संजीवन मौर्य ने नौ लोगों को नामजद करते व अज्ञात पांच-छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नामजदों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सौरभ यदुवंशी और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहिताश मौर्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed