{"_id":"63b0898e4beb33514f6034f8","slug":"dispute-between-absa-and-teachers-city-news-mbd4521248106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: व्हॉट्सएप ग्रुप पर एबीएसए और शिक्षकों में ठनी, अच्छे शिक्षकों को निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: व्हॉट्सएप ग्रुप पर एबीएसए और शिक्षकों में ठनी, अच्छे शिक्षकों को निकालने का आरोप
Sun, 01 Jan 2023 06:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग के मुरादाबाद ग्रामीण ब्लॉक के व्हॉट्सएप ग्रुप पर एबीएसए और शिक्षकों में ठन गई है। शिक्षकों का आरोप है कि एक शिक्षिका को संकुल शिक्षक के पद से हटा दिया गया है। अच्छे शिक्षकों को हटाकर एबीएसए उनका अपमान कर रहे हैं। वहीं, एबीएसए का कहना है कि उन्होंने शिक्षिका को नहीं हटाया है।
विज्ञापन
शिक्षिका ज्योति शर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय गिंदौड़ा की सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। ज्योति ने बताया कि उन्हें संकुल शिक्षिका बनाया गया है। उनके अधीन कंपोजिट विद्यालय गुरैइा, जूनियर विद्यालय गिंदौड़ा, प्राइमरी विद्यालय पाकबड़ा और प्राइमरी विद्यालय धनूपुरा आते हैं।
विज्ञापन
प्रति माह होने वाली बैठक में वह संकुल शिक्षक के रूप में इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बढ़ाने और टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मेटेरियल) बनाने की जानकारी देती हैं। इस बैठक के लिए एबीएसए स्तर से नाम जारी किए जाते हैं। एबीएसए सुभाष चंद्र की तैनाती के बाद उन्हें सिर्फ एक बैठक में बुलाया गया है। जून माह से उन्हें किसी भी बैठक में नहीं बुलाया जा रहा है ।
विज्ञापन