फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Discussions about Ramveer and BJP state president becoming ministers

Moradabad News: रामवीर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मंत्री बनने की चर्चाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Discussions about Ramveer and BJP state president becoming ministers
मुरादाबाद। योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच कुंदरकी से उपचुनाव जीते रामवीर सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। प्रदेश की सभी नौ सीटों में कुंदरकी सीट पर भाजपा को सबसे बड़े अंतर से जीत मिली थी। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बड़ी जीत का फायदा रामवीर सिंह को मिल सकता है। इस जीत की गूंज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी मंत्री बन सकते हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए कुंदरकी सीट सबसे कठिन मानी जाती रही है। यहां तीन दशक पहले भाजपा को सफलता मिली थी। इसके बाद इस सीट पर भाजपा के लिए अपना सिक्का जमाना कठिन हो गया था। हालांकि, उपचुनाव में भाजपा नेता रामवीर सिंह ने इस कठिन सीट पर भारी अंतर से जीतकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन

राजनीतिक पंडित इस सीट पर 35 हजार मतों के अंतर से जीतने का अनुमान लगा रहे थे लेकिन रामवीर सिंह ने अनुमान से अधिक 1.44 लाख के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने भी रामवीर सिंह को फोन कर बधाई दी थी। ऐसे राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री रामवीर को रणनीति के तहत मंत्री बना सकते हैं। भाजपा में भी रामवीर को प्रबंधन के दृष्टिकोण से सबसे बेहतर नेता माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। ऐसी स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। मिशन 2027 की तैयारी के लिए भाजपा के रणनीतिकार मानते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व भी रामवीर को मंत्रिमंडल में शामिल करने से मना नहीं करेगा। रामवीर को मुख्यमंत्री का करीबी भी माना जाता है। बूथ प्रबंधन में भी रामवीर बेहतर नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed