{"_id":"629e5e31840ff6460f6bd782","slug":"disconect-the-conection-of-other-electric-consumer-city-news-mbd4305937100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदार को छोड़ अन्य उपभोक्ता का कनेक्शन काटा, जेई की लापरवाही से महिला बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदार को छोड़ अन्य उपभोक्ता का कनेक्शन काटा, जेई की लापरवाही से महिला बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। विद्युत निगम कर्मियों की लापरवाही के कारण एक बुजुर्ग महिला शकुंतला तनावग्रस्त होकर बीमार पड़ गईं। जेई और उनकी टीम ने किसी और के 1,18,471 रुपये के विद्युत बकाये का नोटिस महिला के मकान पर चस्पा किया। साथ ही महिला के मकान का विद्युत कनेक्शन भी काट दिया था।
मामला सीतापुरी क्षेत्र के दससराय बिजलीघर से जुड़ा है। महिला का बेटा नवीन और बेटी शिवानी गलत कनेक्शन काटे जाने की शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचे। आरोप है कि जेई ने समस्या सुनने की बजाय उन्हें फटकार लगा दी। परेशान होकर बिजलीघर परिसर में ही दोनों ने रोना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ कलेक्ट्रेट कर्मियों ने भाई-बहन को रोते देख लिया। अंदर पहुंचे तो पूरा मामला पता चला। कलेक्ट्रेट कर्मियों ने जेई को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। नवीन ने बताया कि कलेक्ट्रेट कर्मियों ने जेई को डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी। तब जाकर जेई ने लाइन स्टाफ को भेजकर महिला के घर की विद्युत लाइन जुड़वाई।
शकुंतला (58) ने बताया कि उनका विद्युत कनेक्शन बेटे नवीन के नाम से है। पुराना सारा बिल जमा है। घर के बाहर लगाया गया नोटिस पड़ोसी एमएम शर्मा के नाम का है। इसके बावजूद जेई ने जबरन वसूली के उद्देश्य से उनकी लाइन काट दी। महिला के बेटे ने बताया कि जब उनके घर पर नोटिस चस्पा किया गया था, उस समय वे अपनी रिश्तादारी में पौड़ी गढ़वाल गए हुए थे। पड़ोसियों ने फोन पर जानकारी दी तो मां की तबीयत खराब हो गई, उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। डॉक्टर को दिखाया तो ब्लड प्रेशर काफी अधिक था। दो दिन दवा खाने के बाद उन्हें आराम हुआ। तब वापस मुरादाबाद लेकर आए। इसके बाद दोनों भाई बहन कटे हुए कनेक्शन को जोड़ने की गुहार लगाने बिजलीघर पहुंचे थे।
विज्ञापन
वर्जन
बकायेदारों के घरों पर नियमानुसार विभागीय नोटिस चस्पा किया जा रहा है। फिर भी संबंधित जेई को उपभोक्ताओं की बात सुननी चाहिए थी। यदि किसी और उपभोक्ता का नोटिस महिला के मकान पर चस्पा किया गया है तो जेई से जवाब मांगा जाएगा।
- संजय गुप्ता, अधीक्षण अभियंता