फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dirt in the park near Kalimata temple

Moradabad News: कालीमाता मंदिर के पास पार्क में गंदगी मिलने पर एई, सफाई निरीक्षक को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Dirt in the park near Kalimata temple
मुरादाबाद। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बुधवार को नगर भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शहर की काली माता मंदिर के पास स्थित पार्क व टॉयलेट में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर निर्माण विभाग के एई एसपी सिंह व सफाई निरीक्षक सुरेंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों में नालियों का गंदा पानी भरा होने व सफाई व्यवस्था लचर होने, नालियों पर अतिक्रमण आदि की पार्षद व क्षेत्रीय लोगों से मिल रही शिकायतों के मद्देनजर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल बुधवार संबंधित क्षेत्रों की स्थिति जानने भ्रमण पर निकले। अपनी गाड़ी से वह कमल टाकिज के ढाल तक गए। वहां गाड़ी से उतर कर चार वार्डोंं के पार्षदों के साथ पैदल झब्बू के नाले की ओर चल दिए। उन्होंने झब्बू का नाला पहुंच कर वहां ब्रिटिश पीरियड के बने भूमिगत नाले का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह अंडावलान, किसरौल, तहसील स्कूल, फील खाना, कांठ की पुलिया, चौकी हसन खां तक पैदल चल कर व्यवस्था देखी। उन्हें क्षतिग्रस्त सड़क, कीचड़युक्त सड़क से भी हो कर गुजरना पड़ा। इस दौरान नाले पर अतिक्रमण के विरुद्ध नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह कालीमाता मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे। जहां परिसर में स्थित पार्क एवं सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। पार्क में बगैर अनुमति विवाह समारोह का टेंट लगा मिलने पर टेंट स्वामी व आयोजक के विरुद्ध नोटिस जारी कर अर्थदंड वसूलने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो जेई, एई के वेतन से कटौती की जाएगी। सार्वजनिक शौचालय गंदा मिलने, दरवाजा क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जताते हुए एई निर्माण, सफाई निरीक्षक और लायंस कंपनी का स्पष्टीकरण तलब किया है। इस मौके पर वार्ड-68 के पार्षद नदीम अंसारी, वार्ड-67 के पार्षद मोहित गौड़, वार्ड-64 के पार्षद जुनैद सिद्दीकी, वार्ड-49 के पार्षद नईम उर्फ पप्पू, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, अजित कुमार, उपनगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार त्रिपाठी, सहायक अभियंता रईस अहमद, एसपी सिंह समेत वार्ड के कई लोग व नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा में देखा स्मार्ट सिटी का काम
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने वार्ड-34 के रामगंगा विहार भी पहुंचे। वहां स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत बनाए जा रही सड़क व नाले का निरीक्षण किया। इस मौके पर पार्षद सुरेंद्र विश्नोई ने बारिश के दिनों में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था की मांग की। इस पर नगर आयुक्त ने कमेटी बनाकर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article