फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   diphtheria apprehensive child deaths in Bilari

बिलारी में डिप्थिरिया आशंकित बच्चे की मौत 

Thu, 25 Aug 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 25 Aug 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
diphtheria apprehensive child deaths in Bilari
स्वास्थ्य सेवाएं - फोटो : demo
 वीरपुर बरियार में बुखार और गले में दर्द से चार मौतों के बाद अब बिलारी के मुंडिया राजा गांव में भी डिप्थिरिया आशंकित केस सामने आया है। बुखार और गले में दर्द की शिकायत होने पर बच्चे को बिलारी से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। इसके पूर्व बिलारी सीएचसी की सूचना पर पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम ने जांच के लिए बच्चे का थ्रोट सैंपल कलेक्ट किया।  
विज्ञापन


मुंडिया राजा गांव निवासी मजदूर शरफुद्दीन के पांच साल के बेटे मोहम्मद वारिस को सोमवार की शाम अचानक बुखार आया। मंगलवार की शाम को उसके गले में सूजन की शिकायत होने पर शरफुद्दीन के डाक्टर के पास ले गया। बुधवार की सुबह जब वारिस ने बोलना और खाना पीना बंद कर दिया तो घबराए परिजन उसे लेकर बिलारी सीएचसी पहुंचे। जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप गुप्ता और चिकित्साधिकारी डा. राजपाल सिंह ने वारिस का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चे के गले के अंदर बारीक सी झिल्ली नजर आने पर डाक्टरों ने इसकी सूचना डब्ल्यूएचओ को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम ने उसका थ्रोट सैंपल लिया। बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने वारिस की स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में वारिस ने दम तोड़ दिया। बच्चे का शव घर पहुंचने पर उसे देखने के लिए ग्रामीणाें की भारी भीड़ लग गई। अचानक गला सूजने से बच्चे की मौत हो जाने जैसी गंभीर बीमारी को लेकर ग्रामीण चिंतित नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएनटी से कराई गई थी गले की जांच
मुरादाबाद। जिला अस्पताल पहुंचने इमरजेंसी में मौजूद बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेंद्र कुमार ने आन काल ईएनटी को बुलाकर बच्चे की गले की जांच कराई गई। इसके बाद उसे रेफर कर दिया गया। 

संबंधित समाचार फोटो परिचय
36- बिलारी नगर के अस्पताल में उपचार को आया डिप्थीरिया पीड़ित बच्चा
37- बिलारी नगर के अस्पताल में अपना सूजा हुआ गला दिखाता डिप्थीरिया पीड़ित बच्चा
38,39- बिलारी नगर के सरकारी अस्पताल में अपने पिता की गोद में डिप्थीरिया पीड़ित बच्चा

जांच के लिए भेजा गया सैंपल
बिलारी। सीएचसी प्रभारी डा. संदीप गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में बच्चा पहुंचते ही जब उन्हाेंने उसकी स्थिति देखी तब तत्काल विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुरादाबाद कार्यालय को सूचना दी। मुरादाबाद से डब्ल्यूएचओ की टीम बिलारी आई और बालक के गले का नमूना लेकर परीक्षण के लिए लैब को भेज दिया है। लैब से जांच रिपोर्ट तीन दिन में मिलेगी उसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।  

कल होगा टीकाकारण 
बिलारी। गले में सूजन की रहस्यमयी बीमारी से मुंडिया राजा गांव मेें छह वर्षीय बालक की अचानक मौत होने पर तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। एसडीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियाें को गांव में विशेष टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार से मुंडिया राजा गांव में घर घर जाकर बच्चाें का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण अभियान सफल बनाने के लिए छह टीमें गठित कर दी गई हैं। इस अभियान के दौरान चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियाें के अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी भी मुंडिया राजा गांव में मौजूद रहेंगे। 


वारिस को नहीं लगा थे टीके
बिलारी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चाें को छह जानलेवा बीमारियाें से बचाने के लिए नगर और ग्रामीण अंचल में नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। मुंडिया राजा हल्के पर तैनात महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री और संगिनी पर्यवेक्षक नाजबीन ने बताया कि सर्वे अभियान के दौरान शरफुद्दीन की पत्नी महशर जहां से कई बार मोहम्मद वारिस को छह जानलेवा बीमारियाें से बचाव का टीका लगवाने को कहा गया था, लेकिन महशर ने टीका नहीं लगवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed