फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dinesh Chandra Tyagi former national president of Hindu Mahasabha passed away.

हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र त्यागी का निधन

Sat, 24 Jul 2021 03:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 03:10 AM IST
सार

  • राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता रहे, 1984 में लड़ा था लोकसभा का चुनाव
  • हिंदू महासभा को दिलवाई चुनाव आयोग से मान्यता, आरएसएस के प्रचारक रहे

विज्ञापन
Dinesh Chandra Tyagi former national president of Hindu Mahasabha passed away.
दिनेश चंद्र त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और आरएसएस के प्रचारक रहे दिनेश चंद्र त्यागी का शुक्रवार को मेरठ के अस्पताल में निधन हो गया। 24 जुलाई को मुरादाबाद के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से आरएसएस, भाजपा और अन्य संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


पंडित शंभूनाथ सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक डॉ. मक्खन मुरादाबादी ने बताया कि दिनेश चंद्र त्यागी मूलरूप से अमरोहा के पेलीतगा गांव के निवासी थे। कुछ दिन से उनकी तबीयत खराब थी। दो दिन पूर्व उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें मेरठ भेजा गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिनेश त्यागी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निष्ठावान कार्यकर्ता और विभाग प्रचारक रहे। राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता रहे। 1984 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा। बहुत कम अंतर से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने हिंदू महासभा को चुनाव आयोग से मान्यता दिलवाई, जिसके बाद कई सीटों पर हिंदू महासभा ने अपने प्रत्याशी उतारे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1980 में उन्होंने मुरादाबाद के सिविल लाइंस में पं. शंभूनाथ सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की। वर्तमान में वह इस विद्यालय के संरक्षक-निदेशक थे। गांवों में उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार और विद्यालयों की स्थापना के लिए जीवन भर कार्य किया। 


डॉ. मक्खन मुरादाबादी ने बताया कि उनके निधन से हिंदू समाज के एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता और दूरदर्शी विचारक की जगह खाली हो गई है, जिसे भरा जाना असंभव है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed