फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Differently-abled teacher hacked to death with an axe

Moradabad News: दिव्यांग शिक्षक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled teacher hacked to death with an axe
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर के फरीदनगर स्थित मकान में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार ( 41) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके सिर, सीने और चेहरे पर धारदार पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे शिक्षक की एक आंख कटकर अलग हो गई। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दूधिया दूध देने पहुंचा तो खून गेट से बाहर तक बह रहा था। दूधिया के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस बुला ली। प्रमोद कुमार के साथ एक महिला पिछले सात साल से पत्नी की तरह रह रही थी। वह रात में अपने पहले पति और बच्चों के पास चली जाती थी। पुलिस ने महिला और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मूंडापांडे थानाक्षेत्र के सहरिया गनेशपुर गांव निवासी प्रेमपाल का बेटा प्रमोद कुमार ( 41) करीब 15 साल से ठाकुरद्वारा में रहता था। उसने पहले कोचिंग सेंटर में पढ़ाई की। इसके बाद वह यहां पढ़ाने लगा था। फिर उसने ठाकुरद्वारा के फरीदनगर मार्ग पर गैस गोदाम के पास करीब एक साल पहले मकान बनवा लिया था। इस मकान में प्रमोद था। वह ब्याज पर भी रुपये बांटता था। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे तक महिला प्रमोद के साथ थी। इसके बाद वह अपने पहले पति और बच्चों के पास चली गई। प्रमोद घर में अकेला था। मंगलवार की सुबह दस बजे दुधिया दूध देने पहुंचा तो गेट के बाहर तक खून बह रहा था। खून बहता देख दुधिया ने शोर मचाया। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो फर्श पर प्रमोद का शव पड़ा था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के ताबड़तोड़ वार किए गए थे। सूचना मिलने पर प्रमोद के पिता प्रेमपाल सिंह और अन्य परिजन भी आ गए। पिता प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे के पास ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला जमनावाला वार्ड 10 निवासी एक महिला का आना-जाना था। उन्होंने उस महिला पर ही शक जताया है।
विज्ञापन




उनका कहना है कि महिला ने कुछ दिनों पहले प्रमोद से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। इससे पहले महिला ने अपने भाई को तीन लाख रुपये दिलवाए थे। महिला भी घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंच गई। उसने प्रमोद को अपना पति बताया। कहा कि वह यहां पर रोजाना सुबह आती थी और शाम को चली जाती थी। पुलिस ने प्रमोद के गांव के रहने वाले युवक से भी पूछताछ की। महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास से कुल्हाड़ी और एक मोबाइल मिला है। इस मामले में प्रेमपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला समेत दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाल मनोज परमार घटनास्थल पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। पुलिस को प्रमोद के पास दो मोबाइल में से एक मोबाइल घटनास्थल से मिला है। दूसरा मोबाइल गायब है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए ठाकुरद्वारा पुलिस के अलावा एक एसओजी की टीम भी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed