फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dharamveer died due to electric shock while stealing wire.

Moradabad News: तार चोरी करते समय करंट लगने से हुई थी धर्मवीर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dharamveer died due to electric shock while stealing wire.
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने लापता मजदूर की मौत के मामले में अमरोहा के गांव घनसूपुर निवासी आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मजदूर धर्मवीर बिजली के तार चोरी करने के लिए तीन अन्य साथियों के साथ गया था। चोरी के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। फंसने के भय से आरोपी धर्मवीर का शव गन्ने के खेत में छिपाकर भाग गए थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार एक नवंबर को दुर्गेश नगर निवासी पुत्र कुलदीप सागर ने अपने पिता धर्मवीर (50) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि 30 अक्तूबर की दोपहर पिता घर से कहीं निकले थे लेकिन लौटे नहीं। इस मामले में पुलिस ने धर्मवीर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

11 नवंबर को अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव अदलपुर ताज में गन्ने के खेत में सड़ा-गला शव मिला। इस मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों और सैंडिल से शिनाख्त धर्मवीर के रूप में की। इसके बाद अमरोहा पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में धर्मवीर के बेटे कुलदीप की तहरीर पर कटघर थाने की पुलिस ने सिविल लाइंस के हरथला निवासी मोबीन, आदर्श काॅलोनी निवासी सुरेश और अमरोहा के रजपुर थाना क्षेत्र के गांव धनसूरपुर निवासी संजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और शव छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया।
थाना प्रभारी कटघर विनोद कुमार की टीम ने रविवार को इस मामले में आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त मोबीन, सुरेश और धर्मवीर के साथ 30 अक्तूबर को बिजली का तार चोरी करने के लिए अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में गया था। वहां चोरी के दौरान बिजली का करंट लगने से धर्मवीर की मौत हो गई। फंसने के डर से तीनों ने धर्मवीर के शव को गन्ने के खेत में छिपाया और भाग निकले थे।
उसे यकीन था कि किसी को शव के बारे में पता नहीं चलेगा। 11 नवंबर को शव मिलने पर मामला खराब हो गया। जानकारी मिलने पर सभी आरोपी पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद के छजलैट, कटघर, नागफनी थानों विद्युत अधिनियम, गैंगस्टर, गैरइरादतन हत्या, धोखाधड़ी आदि के कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी संजय को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।


आरोपी मोबीन ने किया जेल में बंद
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल आरोपी मोबीन धर्मवीर का शव बरामद होने से पहले छह नवंबर को ही एक पुराने केस में जमानत तुड़वाकर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। फरार चल रहे अन्य आरोपी सुरेश की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed