फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devotees were thrilled to see the staging of Bharat Milap.

Moradabad News: भरत-मिलाप का मंचन देख झूमे श्रद्धालु

Tue, 30 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 30 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees were thrilled to see the staging of Bharat Milap.
बिलारी। मंदिर पौड़ाखेड़ा में चल रही रामलीला में कलाकारों द्वारा भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया गया। उधर सहसपुर के राजमहल में चल रही रामलीला में राम वनवास के प्रसंग का मंचन हुआ।
विज्ञापन

मंदिर पौड़ाखेड़ा में चल रही रामलीला मंचन में दिखाया गया कि श्रीराम के वन को चले जाने के वियोग में राजा दशरथ की मृत्यू हो जाने के बाद भरत अपने ननिहाल से लौटते हैं।
विज्ञापन

जब उन्हें पता चलता है कि उनकी मां कैकेई ने राजा दशरथ से जो दो वरदान मांगें थे उनमे से एक राम वनवास मांगा था। उसके बाद ही राम वन को चले गए। यह जानकारी होने पर भरत अपनी मां कैकेई से काफी नाराजगी जताते हैं और राम को मनाने के लिए चित्रकूट को रवाना हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट पहुंचकर राम से चलने आग्रह भरत करते हैं लेकिन वह अपनी खडाऊं देकर भेज देते हैं। राम भरत मिलाप का मार्मिक प्रसंग देख दर्शकों की आंखे नम हो जाती हैं। एकता कला मंच मुरादाबाद के कलाकारों श्रेष्ठ सिंह, शौर्य शर्मा, सोनू सैनी, योगेश, सोनम और राजन ने अलग अलग भूमिका निभाई।
उधर सहसपुर के राजमहल में चल रही रामलीला में राम वनवास का प्रसंग दिखाया गया। यहां कैकेई राजा दशरथ से मांगे गए अपने दोनों वरदान में राम वनवास को कहती हैं। पिता के आदेश पर राम अपने साथ लक्ष्मण और सीता को लेकर वन को चले जाते हैं।
राम के वनवास को जाते समय पंडाल में माहौल गमगीन हो जाता है। इस मंचन में यह दिखाया गया है कि पुत्र द्वारा अपने पिता की आज्ञा का कैसे पालन किया जाता है।

यहां झांसी के ओरछाधाम से आए कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। प्रदीप शर्मा, संजू गुप्ता, वसीम इदरीसी, शाकिर मलिक आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed