{"_id":"6b05f99dbb9d4090a700399e","slug":"devotees-took-a-holy-dip-at-thakurdwara-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113787-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ठाकुरद्वारा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ठाकुरद्वारा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Wed, 25 Nov 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्रभर में मंगलवार को हर जगह कार्तिक पूर्णिमा का उल्लास नजर आया। रामगंगा समेत अन्य नदियों के तटों पर भोर से श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।
श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ जल में डुबकी लगाकर तटों पर पूजन किया। जगह-जगह मेले लगे और खिचड़ी वितरण हुआ, जिसे लोगों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया।
गांव राईभूड़ में रामगंगा किनारे मेला लगा। मेले की शुरुआत सैनी सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. वीर सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे। लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद भी ग्रहण किया।
कार्तिक पूर्णिमा पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने रामनगर (उत्तराखंड) का भी रुख किया। वहां कोसी तट पर मेले जैसे माहौल के बीच स्नान किया और मां गिरिजिया देवी के मंदिर में पूजा-स्तुति की।
विज्ञापन
उधर, नगर के श्री राम दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने दिन में 12 बजे सुंदरकांड का पाठ किया। बाद में श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरित की गई।
इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक चंद्रशेखर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विपिन गुप्ता, पुष्पा शर्मा, आकाश मिश्रा, संजीव चौहान, कमलेश कुमार, राजेंद्र चंद पांडे आदि मौजूद रहे।
एसडीएम-सीओ ने देखीं मेले की व्यवस्थाएं : एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा और सीओ आशीष प्रताप सिंह ने मंगलवार को रामगंगा किनारे गक्खरपुर और अन्य स्थानों पर लगे कार्तिक पूर्णिमा के मेलों का निरीक्षण किया। मेले की व्यवस्थाएं परखने के बाद संतोष जताया। सभी कर्मचारी मेला ड्यूटी पर मौजूद मिले।