फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devotees danced to the devotional songs in Bhajan evening.

Moradabad News: मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the devotional songs in Bhajan evening.
मंडी धनौरा। रंग एकादशी के अवसर पर नगर के सत्यनारायण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर झूमे। बाबा श्याम की ज्योति पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल द्वारा प्रज्वलित की गई। इस अवसर पर फूलों व गुलाल की होली भी खेली गई।
विज्ञापन

भजन संध्या की शुरुआत में भजन प्रवाहक राघव वर्मा ने बाबा श्याम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाते हुए भजन प्रस्तुत किया कि मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। इस भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे। देना है तो दीजिए जन्म जन्म का साथ, मेरे सिर पर रख हो बाबा अपने ये दोनों हाथ भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। यहां देर रात तक बाबा श्याम का गुणगान चलता रहा। आरती के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सोनिया अग्रवाल, सनोज कुमार, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर में भी एकादशी पर भजन कीर्तन किया गया। प्राचीन देवी मंदिर में फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने राधा-कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। भजन कीर्तन के बाद खेली गई फूलों की होली ने समा बांध दिया। महिलाओं ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा की। यहां सीमा त्रिवेदी, मीरा वर्मा, सीमा, गीता अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, अंजू देवी, सुधा आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed