{"_id":"5a4a8b174f1c1b6a118bb392","slug":"development-work-exam-in-lkw","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कल होगी विकास कार्यों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कल होगी विकास कार्यों की परीक्षा
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
work
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन पर अफसरों को अपनी प्रगति रिपोर्ट बुधवार को लखनऊ में प्रस्तुत करनी होगी। शासन ने विकास कार्यों की समीक्षा और स्थिति जानने के लिए सूबे केअफसरों की बैठक बुलाई है। ग्राम्य विकास विभाग के सचिव और मंत्री अफसरों से विकास की स्थिति की जानकारी लेंगे।
इसमें भाग लेने के लिए मुरादाबाद से जिला विकास अधिकारी लखनऊ जाएंगे।विकास योजनाओं की प्रगति जानने और उनके क्रियान्वयन में सुधार के लिए शासन स्तर पर हर महीने समीक्षा बैठक का आयोजन होता है। निकाय चुनाव में अधिकारियों के व्यस्त होने के चलते पिछले महीने विकास कार्यों की समीक्षा विधिवत नहीं हो पाई थी।
अब ग्राम्य विकास विभाग के सचिव ने तीन जनवरी को बैठक बुलाई है। इसकी तैयारियों के लिए जिला विकास अधिकारी ने सभी विभागों से उनकी प्रगति रिपोर्ट मांगी है।शासन का ध्यान अब लोकसभा चुनावों पर है। ऐसे में विकास कार्यों में तेजी लाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का दबाव अफसरों पर बनाया जा रहा है। यही कारण है कि विकास कार्र्यों की त्रिस्तरीय समीक्षा की जा रही है। शुरूआत में डीएम और मंडलायुक्त अपने स्तर पर विकास की स्थिति की जानकारी करते हैं। इसकेबाद शासन स्तर पर योजनाओं की प्रगति पर रिपोर्ट ली जाती है।
अबकी बार तीन जनवरी को लखनऊ में होने वाली समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी केके सिंह भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि सभी विभागों से विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही शासन की योजनाओं की वास्तविक स्थिति का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। इस रिपोर्ट को लेकर लखनऊ बैठक में रखा जाएगा। इसमें विकास की पिछले महीने से तुलनात्मक रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।