फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Development project to benefit; municipal bond receives AA rating for the second time.

Moradabad News: विकास परियोजना को मिलेगा 50 करोड़ का सहारा, म्यूनिसिपल बॉन्ड को दूसरी बार एए रेटिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Development project to benefit; municipal bond receives AA rating for the second time.
मुरादाबाद। नगर निगम के प्रस्तावित म्यूनिसिपल बॉन्ड को दूसरी क्रेडिट भी ‘एए’ रेटिंग मिली है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने 50 करोड़ रुपये के प्रस्तावित म्यूनिसिपल बॉन्ड को यह स्थायी रेटिंग दी है। इससे नगर निगम के लिए बॉन्ड के जरिये विकास परियोजनाओं के लिए पूंजी जुटाने की राह और मजबूत हुई है। रेटिंग एजेंसी ने नगर निगम की परिचालन और वित्तीय स्थिति, संपत्ति कर से होने वाली आय तथा बॉन्ड की भुगतान व्यवस्था को रेटिंग का आधार माना है।
विज्ञापन


इस बॉन्ड से मिलने वाली 50 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल रामपुर रोड पर प्रस्तावित एडुटेनमेंट-कम-लेजर पार्क के निर्माण में किया जाएगा। करीब 82.60 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना में पार्किंग, मैरिज लॉन, बैंक्वेट सुविधाएं, कॉटेज, बच्चों के लिए जोन और एडवेंचर जोन विकसित किए जाने हैं। बॉन्ड से परियोजना लागत का करीब 60.5 प्रतिशत हिस्सा जुटाया जाएगा, जबकि शेष राशि निगम अपने आंतरिक संसाधनों से लगाएगा। परियोजना के संचालन के बाद सालाना करीब 2.94 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रस्तावित बॉन्ड की अवधि चार से 10 वर्ष के बीच होगी और ब्याज का भुगतान छमाही आधार पर प्रस्तावित है। बॉन्ड की अदायगी के लिए संपत्ति कर से मिलने वाली आय को अलग एस्क्रो खाते में रखा जाएगा। इस व्यवस्था की निगरानी डिबेंचर ट्रस्टी करेगा। रेटिंग रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 64.45 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। निगम पिछले कई वर्षों से कर्जमुक्त है और वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में नकदी, बैंक बैलेंस और बिना किसी बंधक वाले निवेश करीब 216.87 करोड़ रुपये थे। संपत्ति कर से जुड़ी निर्धारित आय भी बॉन्ड की देनदारी पूरी करने के लिए पर्याप्त मानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि रेटिंग एजेंसी ने निगम की जलापूर्ति, सीवर और ठोस कचरा प्रबंधन सेवाओं में सुधार की गुंजाइश भी बताई है। वहीं एएमआरयूटी 2.0 के तहत जलापूर्ति परियोजनाओं से नागरिक सुविधाओं में क्रमिक सुधार की उम्मीद जताई गई है। यह रेटिंग फिलहाल प्रोविजनल है। अंतिम दस्तावेज और निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंतिम रेटिंग जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed