फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deputy CM gave medals to the meritorious at the convocation of TMU

टीएमयू के दीक्षांत समारोह में डिप्टी सीएम ने मेधावियों को दिए पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM gave medals to the meritorious at the convocation of TMU
टीएमयू के दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का माला पहनाकर सस्मानित करते कैबिन?
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मेधावियों को कड़ी मेहनत करने और संस्कारों को संजोने की सीख दी। समारोह में वर्ष 2019 से 2021 तक के 53 मेधावियों को पीएचडी की उपाधि और 2018 से 2021 तक पास आउट 441 विद्यार्थियों को पदक (153 स्वर्ण, 149 रजत और 139 कांस्य) व 7935 विद्यार्थियों को डिग्री दी गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 45 मिनट के संबोधन में विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने और शिक्षा के बाद विदेश में सेवा करने के बजाय देश में रहकर यहां के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और स्किल इंडिया योजना चलाकर युवाओं को मजबूती दी है। नई शिक्षा नीति पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

समारोह के विशिष्ट अतिथि पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा समस्याओं का समाधान दिलाने के साथ सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उन्नयन के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने कहा कि दीक्षांत समारोह 22 मार्च 2020 को आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव और लॉकडाउन के कारण तिथि आगे बढ़ाई गई। उन्होंने मेधावियों से बिना रुके कड़ी मेहनत का आह्वान किया। कहा कि सफलता उन्हीं के पैरों को चूमती है, जो आगे बढ़ने की हिम्मत करते हैं।

इस मौके पर मेयर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान, शहर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट से एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी हरी सिंह ढिल्लो, खादी ग्रामोद्योग आयोग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन डॉ. विशेष गुप्ता, यूपी एससीएसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान, यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा, टीएमयू के जीवीसी मनीष जैन, कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह, एमजीबी अक्षत जैन, रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा, निदेशक छात्र कल्याण प्रो. एमपी सिंह आदि मौजूद रहे। समारोह में मौजूद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी पवन कुमार ने डिप्टी सीएम के दौरे से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर भी निगाह रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed