फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deputy Chief Minister Maurya inaugurated and laid foundation stone of 44 projects at a cost of 75 crores in amroha

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 75 करोड़ की लागत से 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Thu, 24 Sep 2020 02:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Sep 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Maurya inaugurated and laid foundation stone of 44 projects at a cost of 75 crores in amroha
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित हसनपुर-अतरासी रोड अब पूर्व क्रिकेटर व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान के नाम से जाना जाएगा। होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र भी अब चेतन चौहान के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मौके पर 21 योजनाओं का लोकार्पण और 23 का शिलान्यास किया। इस दौरान मौर्य ने कहा कि जिन सड़कों को बनाने का वादा उन्होंने चेतन चौहान से किया है, उन्हें वह बनवाकर अमरोहा की जनता को देंगे। 
विज्ञापन


जो वादा किया है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। लोगों की मांग पर उन्होंने आज लगे हाथ तत्काल कैलसा ओवर ब्रिज बनाने की भी घोषणा कर दी। मौके पर मौजूद ब्रिज कारपोरेशन के ज्वाइंट प्रबंध निदेशक को उन्होंने आदेश भी दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जनपद को एक और सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म करने के लिए सरकार ने कठोरतम कदम उठाए हैं जिसको अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में भूमाफिया की दादागीरी नहीं चलेगी। जो जमीन कब्जाए हैं उनको तो छोड़ना ही पड़ेगा। 


इन पर सख्ती से कार्रवाई जारी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि जो काम सरकार द्वारा तय किए गए हैं वे समय से हर कीमत पर पूरा हो जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed