फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deposited black money in jandhan account is account holders said modi

जनधन खाते में जमा पैसा आप ही का, इसे लौटाना मत : पीएम मोदी

Sun, 04 Dec 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Dec 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
deposited black money in jandhan account is account holders said modi
मुरादाबाद में पीएम माेदी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद की जनसभा से एलान किया है कि गरीबों के जनधन खातों में जो पैसा जमा होगा, वह गरीबों का हो जाएगा। जनधन खातों में कालाधन जमा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। सरकार एक ऐसा फॉर्मूला लाने जा रही है जिससे भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा और जिस गरीब के खाते में पैसा जाएगा, वह उसी का हो जाएगा।
नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लंबी कतारों की आलोचना करने वालों को करारा जवाब देते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से रोजमर्रा की चीजों के लिए कतार में खड़ी आम जनता के लिए यह आखिरी कतार है।
विज्ञापन


उन्होंने गलत जानकारी और हताशा फैलाने की कोशिश करने वालों की भी आलोचना की। मुरादाबाद में भाजपा की परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘जिन जनधन खाताधारकों के खातों में दूसरे लोगों ने पैसे जमा कराए हैं, उन्हें अब यह पैसा  लौटाने की जरूरत नहीं है। यदि आप मेरी बात मानते हैं तो मैं एक ऐसा फॉर्मूला निकालने की कोशिश करूंगा कि अवैध रूप से इन खातों में धन जमा करने वालों को जेल भेजा जाए और यह पैसा गरीबों को दिया जाए। यदि कोई दादागिरी दिखाए तो कह देना कि मोदी को चिट्ठी लिख दूंगा।’   
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी-मनी करने वाले अब मोदी-मोदी कर रहे हैं
जो लोग खुल्ले की किल्लत या तकनीकी चुनौती के कारण इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि उन्हीं लोगों ने सिर्फ एक बटन दबाकर नई सरकार चुनी है। जो लोग मनी-मनी की रट लगा रहे थे, उनके चेहरे की चमक खत्म हो गई है और अब वे मोदी-मोदी चिल्ला रहे हैं।

बोले, कोई दादागीरी दिखाए तो कहना मोदी को चिट्ठी लिख दूंगा
जनता के धैर्य की सराहना भी की, कहा, अमीर अब गरीबों के दरवाजे पर लाइन में हैं
जनधन का पैसा गरीबों को मिले और भ्रष्टाचारियाें को जेल हो, इसके ‌िलए दिमाग खपा रहा हूं

पहले नोट छपते थे, महंगाई बढ़ती थी
विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘लाल किले से मैंने घोषणा की थी कि 1000 दिनों के अंदर 18,000 गांवों में बिजली पहुंच जाएगी। अब यूपी के ही 1000 गांवों में बिजली पहुंच गई है। अब तक चलन था कि नेताओं की जेब भर दो काम चल जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पूर्व की सरकारों ने जमकर नोट छापे। नोटों के बंडल कहां जाते थे, पता नहीं चलता था। महंगाई लगातार बढ़ रही थी। अब ऐसा नहीं होगा। नोट कम छपेेंगे और कैशलेस व्यवस्था खड़ी होगी।


व्हाट्सऐप वीडियो का किस्सा सुनाया... उन्होंने एक व्हाट्सऐप वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि यह कितना सच है लेकिन व्हाट्सऐप पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी भिखारी की मदद तो करना चाहता है लेकिन उसके पास छुट्टे नहीं हैं। तब भिखारी स्वाइप मशीन निकालते हुए कहता है कि चिंता न करें, अपना डेबिट कार्ड स्वाइप कर लें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed